newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

WWE Universe: चेयरमैन Vince McMahon के संन्यास से WWE को लगा बड़ा झटका

WWE: Vince McMahon ने रिटायरमैंट की इस घोषणा को करके WWE के फैंस को काफी चौंकाया है। उन्होंने इसके लिए अपनी ज्यादा उम्र का हवाला दिया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विन्स ने अपने रिटायर लेने के निर्णय को व्यक्तिगत तौर पर लगभग एक हफ्ते पहले ही स्वीकार कर लिया था।

नई दिल्ली। WWE यूनिवर्स में फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, WWE के चेयरमैन विन्स मैकमोहन (Vince McMahon) ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। इस फैसले से उन्होंने WWE के फैंस को चौंका दिया है। 77 साल के विन्स मैकमोहन WWE के चेयरमैन और CEO थे। माना जाता है कि WWE रेसलिंग को मशहूर करने में Vince McMahon ने अहम भूमिका निभाई है। विन्स ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा कि “77 साल की उम्र में अब मेरे लिए यह रिटायर होने का समय है। WWE यूनिवर्स का धव्यवाद!”


Vince McMahon ने सभी को चौंकाया

Vince McMahon ने रिटायरमेंट की इस घोषणा को करके WWE के फैंस को काफी चौंकाया है। उन्होंने इसके लिए अपनी ज्यादा उम्र का हवाला दिया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विन्स ने अपने रिटायर लेने के निर्णय को व्यक्तिगत तौर पर लगभग एक हफ्ते पहले ही स्वीकार कर लिया था। अब उनके संन्यास के बाद विन्स की बेटी स्टेफनी मैकमोहन और निक खान को सीईओ के रूप में चुनने का फैसला लिया गया है। मैकमोहन के इस फैसले के बारे में जब कंपनी टैलेंट्स और अन्य कॉर्पोरेट कर्मचारियों को पता चला तो ऐसे में वह हैरान हो गए। लोगों का मानना है कि उनका रिटायर होने का ये फैसला WWE स्मैकडाउन के सभी दर्शकों व टैलेंट्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

vins mcmohan

हमारे दर्शकों का धन्यवाद- Vince McMahon

बता दें कि Vince McMahon की संन्यास वाली घोषणा के ट्वीट के बाद WWE के द्वारा एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया। इसमें विन्स ने अपनी पूरी बातों का बखान करते हुए कहा कि, “मैं 77 साल का होने वाला हूं। मुझे ये अहसास हो रहा है कि WWE के चेयरमैन और सीईओ के रूप में रिटायर होने का सही समय है। इतने सालों तक WWE के द्वारा फैंस के बीच खुशी लाने के लिए, प्रेरित करने, मनोरंजन करने और सरप्राइज करने का मौका मिलना बड़ी बात है। मैं अपने परिवार को मेरी सफलता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सभी पुराने और नए सुपरस्टार्स की मेहनत से हमारे ब्रांड के लिए काम करने और सफलता हासिल करने के लिए धन्यवाद कहता हूं। इसमें सबसे जरूरी ये की मैं हमारे दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने अपने-अपने घरों से हर हफ्ते हमारा शो देखा और हमें उनके मंनोरंजन के तौर पर चुना। मैं पूरी दुनिया के हमारे उम्र के फैंस को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।”