newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Prithvi Shaw-Sapna Gill Case: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने शुरू की थी पहले हाथापाई!,पहली बार आया क्लब के अंदर का CCTV फुटेज

Prithvi Shaw- Sapna Gill Case: वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ क्लब में इंजॉय कर रहे होते है। इसी दौरान शोभित उनके पास सेल्फी लेने के लिए आता है। वहीं सपना गिल सोफे में बैठे दिखाई दे रही है। अचानक से क्रिकेटर और शोभित के बीच बहसबाजी शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं बात मारपीट तक आ जाती है।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और यूट्यूबर सपना गिल के बीच इसी साल फरवरी में नोकझोंक हो गई थी। पृथ्वी शॉ और गिल के बीच विवाद सेल्फी लेने को लेकर हुआ था। माना जा रहा था कि दो लोग  सेल्फी लेने के बाद फिर कुछ अन्य लोगों के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि क्रिकेटर उन्हें दोबारा सेल्फी लेने से इंकार कर दिया था और कहते वो अपने फ्रैंड के साथ डिनर करने आए है, इसलिए वो उन्हें परेशान ना करें। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया था और दोनों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई थी। इसी बीच इस घटना के 4 माह बीत जाने के बाद पहली बार इस पूरे विवाद का पब के अंदर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मारपीट की कैसे शुरुआत हुई थी। ये सीसीटीवी फुटेज सपना गिल के वकील की ओर से कोर्ट में पेश किया गया है। जिसमें बताया गया है कि पृथ्वी शॉ काफी गुस्से में थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ क्लब में इंजॉय कर रहे होते है। इसी दौरान शोभित उनके पास सेल्फी लेने के लिए आता है। वहीं सपना गिल सोफे में बैठे दिखाई दे रही है। अचानक से क्रिकेटर और शोभित के बीच बहसबाजी शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं बात मारपीट तक आ जाती है। वहीं सपना गिल अपने दोस्त के बचाव में क्रिकेटर से उलझने लगती है। इसके बाद किसी तरह से दोनों को शांत करके मामले को सुलझाने की कोशिश की जाती है। लेकिन मामला यही शांत नहीं होता है। इसके बाद क्लब के बाहर सपना और पृथ्वी शॉ के बीच जमकर नोकझोंक होती है।

इस मामले में पुलिस ने पृथ्वी शॉ की शिकायत पर यूट्यूबर सपना गिल समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी। मामले में सपना को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। वहीं यूट्यूबर ने क्रिकेटर शॉ पर आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट और छेड़खानी हुई। इसके अलावा पुलिस ने सपना द्वारा क्रिकेटर पर लगाए गए आरोपों को एकदम निराधार बताया था। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है।