newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni: मोदी सरकार ने दी धोनी को बड़ी जिम्मेदारी, रक्षा मंत्रालय की समिति में किया शामिल

MS Dhoni: रक्षा मंत्रालय की ओर से बनाई गई इस कमेटी में धोनी और आनंद महिंद्रा के अलावा कर्नल (सेवानिवृत्त) राज्यवर्धन सिंह राठौर, राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे, वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर का नाम शामिल है। 

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को सेना से लगाव जगजाहिर है। धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का ओहदा भी मिला है और इसके लिए वह अपनी सेवा भी दे चुके हैं। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल रक्षा मंत्रालय ने NCC को रिव्यू करने और उसमें उपयोगी परिवर्तन के लिए समिति का गठन किया है। पूर्व सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में बनाए गए पैनल में  महेंद्र सिंह धोनी और महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का नाम भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने एनसीसी को पहले से और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए उसकी व्यापक समीक्षा के लिए यह इस कमेट की गठन किया है।

dhoni mug

कौन कौन है समिति में?

रक्षा मंत्रालय की ओर से बनाई गई इस कमेटी में धोनी और आनंद महिंद्रा के अलावा कर्नल (सेवानिवृत्त) राज्यवर्धन सिंह राठौर, राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे, वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर का नाम शामिल है।