newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni: धोनी की संन्यासी लुक वाली तस्वीर हुई वायरल, दिखा बौद्ध भिक्षु जैसा अवतार, जानें सच्चाई

MS Dhoni: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो बौद्ध भिक्षु (Dhoni Monk Look) जैसे अवतार में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो बौद्ध भिक्षु (Dhoni Monk Look) जैसे अवतार में नजर आ रहे हैं। जिसमें वो सिर मुंडवाए दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो रही है। साथ ही फैंस इसे देख कन्फ्यूज हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या धोनी सांसारिक मोह माया से संन्यास ले रहे हैं।

MS Dhoni

दरअसल, धोनी की ये तस्वीर स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें वो इस फोटो में सिर मुंडवाए और बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। वो किसी जंगल में बैठे दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की इस फोटो को देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कहा जा रहा है कि ये धोनी की विज्ञापन की तस्वीर है। उन्होंने असली में बाल मुंडवाए नहीं है ये सिर्फ ऐड के लिए हैं। हालांकि ये अभी क्लियर नहीं है क्योंकि फिलहाल धोनी आईपीएल 2021 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस साल भी वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

CSK dhoni

इससे पहले धोनी की प्रैक्टिस वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने पुराने अंदाज में बैटिंग करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में माही नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे। शुरुआत में वो डाउन द ग्राउंड खेलते दिख रहे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद वो बड़े-बड़े शॉट्स खेलते दिख रहे थे।

उनके इस वीडियो पर लोग अलग-एलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।