नई दिल्ली। कोच्चि में आज इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का मिनी ऑक्शन चल रहा है जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस ऑक्शन (IPL Auction 2023) के लिए कुल 405 खिलाड़ियों के नाम शॉर्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों में 132 विदेशी हैं और 273 खिलाड़ी भारतीय हैं। 132 विदेशी खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देश से हैं। दोपहर 2:30 बजे शुरू इस ऑक्शन को लेकर लोगों में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ऑक्शन दूसरे स्लॉट तक सैम कुरेन, कैमरून ग्रीन, बेन स्टोक्स का जलवा दिखा। इंग्लैंड के सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीद लिया है। वहीं, तीसरे सबसे महंगे बिके प्लेयर में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स रहे, इन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है। बेन स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ था।
एक तरफ जहां खिलाड़ियों का हो रहा ये ऑक्शन चर्चा में है। तो वहीं, इस बीच अब ऑक्शन में एक मिस्ट्री गर्ल के चर्चे होने लगे हैं। इस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें भी खूब वायरल होने लगी हैं।
बता दें, आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से ही ये मिस्ट्री गर्ल लगातार दिखाई दे रही हैं। ये मिस्ट्री गर्ल या कहें कि खूबसूत हसीना काव्या मारन (Kaviya Maran) हैं जो कि सन ग्रुप (Sun Group) के मालिक कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम कलानिधि मारन की ही है।
यही वजह है कि काव्या मारन हर आईपीएल सीजन के दौरान फैंस के बीच छाई रहती हैं। 30 साल की काव्या मारन सनराइजर्स के सीईओ पद पर हैं। साल 2018 में पहली बार काव्या मारन आईपीएल में अपनी टीम SRH को चियर करते हुए टीवी पर देखी गई थी। इसके बाद से ही उनके चर्चे होने लगे थे।
एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही काव्या मारन ने पिता कलानिधि मारन के कारोबार में उनकी सहायता करना शुरू किया। अपनी कंपनी में सीधे कोई पद न लेकर उन्होंने पहले सन टीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की। यहां से थोड़ा काम सीखने के बाद ही उन्होंने आगे पद लिया। अब वो सन टीवी नेटवर्क के ओटीटी प्लेटफॉर्म के सन नेक्स्ट Sun NXT की प्रमुख हैं।