newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Women’s T20 WC: महिला टी20 वर्ल्ड का आज पहला मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी श्रीलंकाई टीम

Women’s T20 WC: टूर्नामेंट (ICC Womens T20 World Cup 2023) में भारत और पाकिस्तान के बीच भी भिड़ंत होगी। दोनों टीमें 12 फरवरी को मैच के लिए मैदान में उतरेंगी। नजर आज होने जा रहे मुकाबले पर डालें तो आज दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच कब, कहां होगा चलिए आपको बताते हैं।

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए 10 से 26 फरवरी तक का दिन काफी खास है। आज शनिवार, 10 फरवरी से आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप 2023 (Women’s T20 WC)  की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंकाई टीम (SA vs SL Women) के बीच होना है। आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप 2023 का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को होगा। ये फाइनल मुकाबला 26 फरवरी 2023 को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होना है। टूर्नामेंट (ICC Womens T20 World Cup 2023) में भारत और पाकिस्तान के बीच भी भिड़ंत होगी। दोनों टीमें 12 फरवरी को मैच के लिए मैदान में उतरेंगी। नजर आज होने जा रहे मुकाबले पर डालें तो आज दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच कब, कहां होगा चलिए आपको बताते हैं।

Women's T20 WC

किन टीमों के बीच है महिला टी-20 विश्वकप 2023 का पहला मैच ?

महिला टी-20 विश्व कप 2023 का पहला मैच (ICC Womens T20 WC 2023 1st Match) दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच होने जा रहा है।

किस टाइम पर खेला जाएगा ये मुकाबला ?

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच होने जा रहा टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रात 10.30 खेला (SA vs SL Women Match Time) जाएगा।

Women's T20 WC

किस मैदान पर होगा ये मुकाबला ?

महिला टी-20 विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला 10.30 बजे कैपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान (SA vs SL Women Match Venue) पर खेला जाना है।

कहां देख सकेंगे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (SA vs SL Women Match Live streaming)

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने जा रहे इस मुकाबले को आप डिज्नी+हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।

Women's T20 WC

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की ये है मैच के लिए स्क्वॉड

श्रीलंका टीम (Sri Lanka Women Squad)

कप्तान – चमारी अथा पथु

विकेटकीपर- अनुष्का संजीवनी

ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी, विस्मी गुणरत्ने, सत्य संदीपनी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अमा कंचना, अचिनी कुलसुरिया, मालशा शेहानी, तारिका सेवंडी, हर्षिता मदावी,कौशानी नुत्यांगना।

दक्षिण अफ्रीका (South Africa Women Sqad)

कप्तान- सुने लुस

विकेटकीपर-  सिनालो जाफ्ता

लारा गुडाल, क्लो ट्राइटन, मरिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, डेल्मी टकर, मसाबाटा क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, शबनिम इस्माइल, एनेरी डर्क्सन।