newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

16 वर्षीय स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज प्रगति को हुआ ब्रेन हेमरेज, हालत नाजुक

पिछले साल ढाका अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की तीरंदाज प्रगति को मंगलवार रात ब्रेन हेमरेज हुआ है। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां वह अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं।

नई दिल्ली। पिछले साल ढाका अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की तीरंदाज प्रगति को मंगलवार रात ब्रेन हेमरेज हुआ है। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां वह अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं।

प्रगति के इलाज में अब तक 10 लाख रुपये का खर्च आ चुका है। उनके पिता की हालत ऐसी नहीं है कि वह इतनी बड़ी राशि का वहन कर सकें। इधर-उधर से पैसा लेकर वह बेटी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

जीता था एक स्वर्ण दो रजत 

कंपाउंड तीरंदाज प्रगति की गिनती बेहद प्रतिभाशाली तीरंदाजों में होती है। उन्हें बीते वर्ष फरवरी में हुए ढाका इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चुना गया। यहां उन्होंने व्यक्गित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ दो रजत पदक भी जीते। प्रगति खेलो इंडिया का भी हिस्सा रहीं।

पहला ऑपरेशन सफल पर कुछ दिन अहम

प्रगति के पिता कहते हैं कि लॉकडाउन के चलते परिवार घर पर ही था। मंगलवार की रात प्रगति को चक्कर आए। ऊपर के फ्लोर पर डॉक्टर रहते थे। उन्होंने उनको बुलाया। डॉक्टर ने प्रगति को तत्काल अस्पताल ले जाने को कहा। प्रगति का पहला ऑपरेशन सफल रहा है, लेकिन उनके लिए अगले पांच दिन काफी अहम हैं। प्रगति को खेलो इंडिया की ओर से मेडिकल इंश्योरेंस भी दे रखा गया है, लेकिन यह पांच लाख तक का है, जबकि इलाज में एक दिन में ही दोगुना खर्च आ चुका है। प्रगति विश्व यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में भी खेल चुकी हैं।

Archery arjun munda

मुंडा ने खेल सचिव को लिखा पत्र

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खेल मंत्रालय के सचिव रवि मित्तल को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र के लिखा है कि प्रगति के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसका सारा खर्च मंत्रालय की ओर से उठाया जाए।