newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Dhoni: धोनी के बर्थ डे पर सुशांत सिंह को याद कर रहे फैंस, सामने आई तस्वीरें

Happy Birthday Dhoni: सुशांत ने उनके जीवन पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाया, जिसकी तारीफ किए बिना धोनी भी खुद को रोक नहीं पाए। इसके बाद भी धोनी और सुशांत सिंह को कई बार एक साथ देखा गया जिनकी कई तस्वीरें सामने आई।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज उन्हें जन्मदिन की बधाईयां तो मिल ही रही हैं, लेकिन उनके साथ लोग सुशांत सिंह राजपूत को भी याद करना नहीं भूले। बता दें कि इंडस्ट्री में फिल्म एमएस धोनी रिलीज होने के बाद से सुशांत सिंह में धोनी की परछाई देखी जा रही थी, और इस फिल्म के बाद से दोनों के बीच काफी खास संबंध बन गया था। सुशांत ने उनके जीवन पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाया, जिसकी तारीफ किए बिना धोनी भी खुद को रोक नहीं पाए। इसके बाद भी धोनी और सुशांत सिंह को कई बार एक साथ देखा गया जिनकी कई तस्वीरें सामने आई।

बेहद शांत स्वभाव वाले हैं धोनी

फिल्म एमएस धोनी के प्रमोशन के समय धोनी और सुशांत सिंह को कई बार साथ देखा गया। इस दौरान सुशांत सिंह ने बताया कि वो धोनी को बेहद शांति के साथ सुनते है क्योंकि धोनी बेहद शांत स्वभाव हैं।

धोनी का लुक किया था कॉपी

फिल्म में सुशांत सिंह ने धोनी को पूरी तरह से कॉपी किया था। उन्होंने धोनी के स्टाइल से लेकर उनके हाव-भाव भी कॉपी किए। वहीं इसमें कोई कमी नहीं छोड़ने की चाह में सुशांत ने हर तरह की कोशिश की।

पसंद करते थे साथ

फिल्म शूटिंग के दौरान सुशांत धोनी के बेहद करीब आ गए थे। इस दौरान ये दोनों ही स्टार्स काफी ज्यादा मस्ती करते हुए दिखाई देते थे।

जीवा के साथ बिताया समय

शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत धोनी की बेटी जीवा के भी बेहद करीब आ गए थे। वो जीवा के साथ बच्चों की तरह खेलते थे।

जीवा के साथ बच्चे बन जाते थे सुशांत

फिल्म की शूटिंग धोनी के घर पर भी हुई थी। जिस वजह सुशांत को कई बार धोनी के घर भी जाना पड़ता था। इस दौरान वो उनकी बेटी जीवा के साथ भी अच्छा समय बिताते थे।