newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ओलंपिक (टेटे) : मनिका ने एकल की पहली बाधा पार की

भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा यहां जारी टोक्यो ओलंपिक खेलों के एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। मनिका ने शनिवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में ब्रिटेन की तिन-तिन हो दो 4-0 से हराया।

टोक्यो। भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा यहां जारी टोक्यो ओलंपिक खेलों के एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। मनिका ने शनिवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में ब्रिटेन की तिन-तिन हो दो 4-0 से हराया। मनिका ने 11-7, 11-10, 11-10, 11-9 से जीत हासिल की। यह मैच 30 मिनट चला।

manika batra

मनिका ने मिश्रित इवेंट में हार की निराशा से उबरते हुए यह जीत हासिल की है। अचंता कमल के साथ खेलते हुए मनिका शनिवार को ही मिश्रित युगल मुकाबलों के अंतिम-16 राउंड में हार गई थीं।

यह ओलंपिक के इस इवेंट में बत्रा और कमल का पहला ही मैच था। इन दोनों को ताइवान लिन यू जू और चेंग चिंग की जोड़ी ने 4-0 से हराया। ताइवान की जोड़ीदारों ने यह मैच 11-8, 11-6, 11-5, 11-4 से जीता। यह मैच 27 मिनट चला।