newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Harbhajan Singh: दूसरी बार पापा बने हरभजन सिंह, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे बधाई

Harbhajan Singh: कपल ने मार्च में इसे लेकर जानकारी दी थी कि जुलाई में उनके घर नन्‍हा मेहमान आने वाला है। वहीं अब बेटे के जन्म के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने बेटे को जन्‍म दिया है। हरभजन सिंह ने इस खबर की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। हरभजन सिंह ने बताया कि पत्‍नी ने बेटे को जन्‍म दिया है और दोनों ही स्‍वस्‍थ है। कपल ने मार्च में इसे लेकर जानकारी दी थी कि जुलाई में उनके घर नन्‍हा मेहमान आने वाला है। वहीं अब बेटे के जन्म के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) दूसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले भज्जी एक बेटी के पिता है। जिसका नाम हिनाया (Hinaya) हीर प्लाहा है। हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। वहीं अब एक बार फिर उनके घर में किलकारियां गुंजी है।

फैंस दे रहे बधाई

 

Harbhajan Singh Harbhajan Singh Harbhajan Singh Harbhajan Singh