newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में रचा इतिहास, महिला और पुरुष टीम ने जीता गोल्ड

World Youth Championships: पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युथ चैंपियनशिप में शनिवार को भारतीय तीरंदाजों ने इतिहास रच दिया। अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने तुर्की को हराकर भारत को गोल्ड पदक जिताया है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से हराया।

नई दिल्ली। पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युथ चैंपियनशिप में शनिवार को भारतीय तीरंदाजों ने इतिहास रच दिया। अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने तुर्की को हराकर भारत को गोल्ड पदक जिताया है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से हराया। प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने फाइनल में धूम मचाई है। ना सिर्फ महिलाओं की टीम बल्कि पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड पदक पर कब्जा किया है।

आपको बता दें कि प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने 10 अगस्त को कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया था और शीर्ष स्थान पर रही थीं। भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

पुरुष टीम ने भी किया गोल्ड पर कब्जा

महिलाओं के बाद पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी देश को गोल्ड पदक दिलाया। साहिल चौधरी, मिहिर नितिन और कुशल दलाल की तिकड़ी ने फाइनल में अमेरिका को 233-231 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इससे देश में खुशी का माहौल है।

वहीं, प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने कंपाउंड कैडेट मिक्स्ड टीम के फाइनल में अमेरिका को तीरंदाजों को 115-152 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। दोनों भारतीय तीरंदाजों का यह एक दिन में दूसरा गोल्ड मेडल है।