newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: भारत की बेटी अदिति अशोक ने गोल्फ में जगाई गोल्ड की आस, बेहतरीन प्रदर्शन के बाद दूसरे स्थान पर कायम

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि गोल्ड अभी भी हमारे खाते में नहीं आया है। इसी बीच भारतीय स्टार गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) इतिहास रचने की ओर हैं।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि गोल्ड अभी भी हमारे खाते में नहीं आया है। इसी बीच भारतीय स्टार गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) इतिहास रचने की ओर हैं। उन्होंने पहले और दूसरे राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुरुवार को उन्होंने 5 अंडर 66 का कार्ड खेला, जिससे वो दूसरे स्थान पर बरकरार रहीं।

golfer aditi ashok3

23 साल अदिति अशोक बेंगलुरु से हैं। उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। दरअसल, अगर 7 अगस्त को बारिश के कारण चौथा और फाइनल राउंड नहीं होगा तो उन्हें सिल्वर मेडल मिल सकता है। वहीं, अगर फाइनल राउंड होता है तो वो गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार होंगी।

उन्होंने शुक्रवार को तीसरे राउंड में 68 का कार्ड खेला, जिसके बाद से वो दूसरे स्थान पर कायम हैं। उधर, गुरुवार को उन्होंने सेकंड राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। अदिति ने 5 बर्डी लगाते हुए 66 का कार्ड खेला। इसके बाद वो वर्ल्ड टॉप गोल्फर नेली कोर्डा से हार गईं।

आपको बता दें कि अगर अदिति गोल्ड मेडल जीत जाती हैं तो ये भारतीय गोल्फ के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। भारत ने अभी तक ओलंपिक (गोल्फ) में मेडल नहीं जीता है। वो रियो ओलंपिक-2016 की प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की में वह महिला गोल्फ प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थी।