newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2021: हैदराबाद को हराकर भी नहीं जीत पाई मुंबई इंडियंस, प्लेऑफ में जगह पाने में हुई नाकाम

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में प्लेऑफ की जंग तय कर दी गई है। शुक्रवार को हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ मैच जीता लेकिन इसके बाद भी वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाने में सफल नहीं हो पाई है।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में प्लेऑफ की जंग तय कर दी गई है। शुक्रवार को हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ मैच जीता लेकिन इसके बाद भी वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाने में सफल नहीं हो पाई है। जिसके बाद मुंबई का लगातार तीसरी बार आईपीएल जीत हासिल करने का सपना अधूरा रह गया है। अब दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता की टीम खिताब जीतने के लिए लड़ेंगी।

जीत के भी हारी मुंबई

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ के लिए हैदराबाद को 66 रनों के अंदर ऑलआउट करना था, जिसके बाद ही उसे क्वालिफाई किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पहले मुंबई ने बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर कयाम करते हुए 235 रन बनाए। लेकिन वह उस चमत्कारिक आंकड़े को हासिल नहीं कर पाई, जिसकी वजह से वो प्लेऑफ में जगह बनामे में सफल हो पाती। शुक्रवार के मैच में ईशान किशन ने सिर्फ 16 बॉल में फिफ्टी जड़ी और कुल 32 बॉल में 84 रन ही बना पाए। वहीं ईशान के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और 40 बॉल में 82 रन बनाए। आखिर में मुंबई ने हैदराबाद को कुल 42 रनों से हरा दिया, लेकिन इसके बाद भी प्लेऑफ का सपना पूरा नहीं हो पाया।

IPL 2021

टूट गया रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस आईपीएल की ऐसी इकलौती टीम है, जिसने अभी तक पांच बार खिताब जीता है। इसकी खास बात यह है कि साल 2013 के बाद से मुंबई की टीम ने हर वो आईपीएल जीता है, जो विषम नंबर वाले साल में हुए हैं, लेकिन इस साल यह मिथक भी टूट गया। मुंबई ने अभी तक 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। जिनमें सिर्फ पिछले साल आई ट्रॉफी विषम नंबर के साल में नहीं थी।