newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, दिग्गजों ने यूं दी जन्मदिन की बधाई

देश के चहेते क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। धोनी आज 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार लम्हे दिए हैं।

नई दिल्ली। देश के चहेते क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। धोनी आज 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार लम्हे दिए हैं। हालांकि वह पिछले करीब एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन उनके फैंस के लिए अब भी वह फेवरिट हैं।

Ms Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखण्ड के रांची में एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह व माता श्रीमती देवकी देवी है। उन्होंने बचपन में काफी संघर्ष किया। उनका परिवार एक कमरे के मकान में रहता था। शायद बचपन के संघर्ष से ही उनके अंदर जीत का जज्बा और धैर्य मिला। जिसकी बदौलत वो आज भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम हैं।

उनके जन्मदिन के मौके पर उनके साथी खिलाड़ी और क्रिकेट व अन्य क्षेत्र के अन्य दिग्गज उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बधाई देते हुए लिखा, ”जन्मदिन की बधाई माही भाई, आप हमेशा खुश रहे हैं।”

वीरेंद्र सहवाग ने धोनी को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा कि माही से देश जुड़ता है।

शिखर धवन ने भी दी धोनी को बधाई।

वी वी एस लक्ष्मण ने भी धोनी को बधाई दी और लिखा धोनी का संयम लोगों के लिए प्रेरणा है।

वहीं आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने वादा पूरा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उनके लिए बनाया स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है।

हार्दिक पंड्या ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई।

कुलदीप यादव ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई।

BCCI ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई।