newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni 41st Birthday: सहवाग, विराट समेत कई खिलाड़ियों ने माही को दी बधाई, पाकिस्तान से भी आया पैगाम- अभी और क्रिकेट खेलें

MS Dhoni 41st Birthday: आज महेंद्र सिंह धोनी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर भी धोनी को बधाईयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के युवा गेंदबाज शाहनवाज धनी ने भी धोनी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है।

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (MSD) आज अपना 41वां जन्मदिन है। धोनी भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) इतिहास का एक ऐसा सितारा हैं उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आज धोनी की देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अलग पहचान है। भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए दो वर्ष हो गए हैं। लेकिन दो वर्षों बाद भी इस महान खिलाड़ी की लोकप्रियता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आई है। वर्तमान समय में धोनी देश के नहीं, बल्कि पूरे विश्व के सबसे सफलतम कप्तानों और बेस्ट फिनिशर में एक माने जाते हैं। उनके खेल और इसके प्रति गजब की जागरूकता ने करोड़ों लोगों को उनका दिवाना होने पर मजबूर किया है। आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया में महेंद्र सिंह धोनी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर भी धोनी को बधाईयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के युवा गेंदबाज शाहनवाज धनी ने भी धोनी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है।

Ms Dhoni

पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर शाहनवाज धनी ने ट्वीट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी को बधाई दी और लिखा कि “एक महान मंनोरनकर्ता, बेस्ट फिनिशर और रोल मॉडल को मैं जन्मदिन की बधाई देता हूं। आप अभी भी युवा हैं और खेलने के लिए पूर्ण रुप से फिट हैं। इसलिए हमें कुछ और वर्षों के लिए हमारा मनोरंजन करते रहें।”


इसके अलावा भारतीय क्रिकेटरों जैसे वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैप, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और प्रज्ञान ओझा  ने भी ट्विटर के जरिए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) ने भी माही को बधाई दी।