newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Para Games 2023, Hangzhou, Day 2: अजय कुमार ने मेंस 400M-T64 इवेंट में जीता रजत, तो शूटिंग में सरबजोत ने दिलाया ब्रॉन्ज

Asian Para Games 2023, Hangzhou, Day 2: भारत के खाते में एक और रजत पदक आया है। पैरा एथलीट अजय कुमार ने अपने खेल का शानदार हुनर दिखाते हुए Men’s 400M-T64 स्पर्धा में सिल्वर पदक हासिल किया। उन्होंंने 54.85 की टाइमिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल भारत के खाते में जोड़ा।

नई दिल्ली। चीन के हांगझू में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। पहले दिन भारतीय एथलीटों ने अपना दमदार खेल दिखाया। पहले दिन की भारत की झोली में पदकों की बारिश हुई। वहीं दूसरे दिन भी टीम इंडिया के खाते में सोना-चांदी आ रहे है। मंगलवार को भारतीय पैरा एथलीट मनीष कौरव ने देश को पहला पदक दिलाया। मनीष कौरव ने वाटर स्पोर्ट्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत को झोली में आज का पहला पदक डाला। पैरा कैनो मेंस KL3 के फाइनल में 44.605 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद भारतीय पारा एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट में मेडल पर कब्जा जमाया।

Asian Para Games 2023: पैरा एथलीट प्राची यादव ने पैरा कैनो KL2 इवेंट में जीता गोल्ड-

प्राची यादव ने भारत को आज का पहला गोल्ड पदक दिलाया। प्राची यादव ने पैरा कैनो वुमेंस KL2 इवेंट में गोल्ड जीता। उन्होंने पैरा कैनो वुमेंस KL2 में 54.962 समय के इस साथ पहला स्थान हासिल किया। बता दें कि इससे पहले प्राची यादव ने सोमवार को सिल्वर पदक जीता। उन्होंने पैरा डोंगी चालान में महिला VL2 इवेंट में देश को सिल्वर मेडल दिलाया।

Asian Para Games 2023: अजय कुमार ने मेंस 400M-T64 स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल-

भारत के खाते में एक और रजत पदक आया है। पैरा एथलीट अजय कुमार ने अपने खेल का शानदार हुनर दिखाते हुए Men’s 400M-T64 स्पर्धा में सिल्वर पदक हासिल किया। उन्होंंने 54.85 की टाइमिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल भारत के खाते में जोड़ा।

Asian Para Games 2023: सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता ब्रॉन्ज-

सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Asian Para Games 2023: एकता भायन ने जीता कांस्य

पैरा एथलीट एकता भायन ने वुमेंस Club Throw- F32/51 स्पर्धा में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। एकता ने वुमेंस क्लब थ्रो- F32/51 में 21.66 मीटर के साथ देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

बता दें कि एशियाई पैरा खेल का 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर चलेगा। पहले दिन भारत के ऊपर मेडल की बारिश हुई। 23 अक्टूबर को भारत 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज के साथ टोटल 17 मेडल जीते। अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। वहीं 82 मेडल के साथ चीन पहले नंबर पर है। 24 मेडल के साथ ईरान दूसरे और 20 मेडल के साथ  उज्बेकिस्तान तीसरे पायदान पर है।