newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने किया क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ट्रेड, हार्दिक के बदले गुजरात टाइटंस को दिए 100 करोड़ ?

IPL 2024: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को करीब 100 करोड़ रूपए देकर ट्रेड किया है जो अभी तक के क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ट्रेड है। आपको बता दें साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांडया को टीम से रिलीज कर दिया था उसके बाद हार्दिक गुजरात टीम के साथ जुड़े और वहाँ पर कप्तानी करते हुए टीम को पहले ही साल में चैंपियन बना दिया और दूसरे साल टीम को फाइनल तक लेकर गए।

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से खेल का बाजार गर्म है। हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप के समय से चोटिल हैं और खबर आई थी कि वो हो सकता है चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से भी बाहर हो सकते हैं लेकिन बाद में वो खबरे भी अफवाह साबित हुई। हार्दिक पांड्या से जुड़ी एक और खबर खेल के बाजार में सुर्खियां बटोर रही है। सभी फैंस को पता है कि हार्दिक गुजरात का साथ छोड़ कर मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो गए हैं लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला कि मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को कितना ट्रांसफर मनी दिया है लेकिन अब इसका भी खुलासा हो गया है।

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिए 100 करोड़?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को करीब 100 करोड़ रूपए देकर ट्रेड किया है जो अभी तक के क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ट्रेड है। आपको बता दें साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांडया को टीम से रिलीज कर दिया था उसके बाद हार्दिक गुजरात टीम के साथ जुड़े और वहाँ पर कप्तानी करते हुए टीम को पहले ही साल में चैंपियन बना दिया और दूसरे साल टीम को फाइनल तक लेकर गए। जाहिर है गुजरात टाइटंस अपने इतने महत्वपूर्ण प्लेयर को इतने आसानी से जाने नहीं देता और उसने हार्दिक के बदले मुंबई इंडियंस से 100 करोड़ की मांग की और मुंबई ने भी इस डील के लिए हाँ कर दिया और हार्दिक के बदले उसने गुजरात को 100 करोड़ दिए।

हार्दिक पांड्या को लगी है चोट

मुंबई इंडियंस ने इतनी महंगी डील के बाद अपने सबसे बड़े खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान दे दी। आपको बता दें हार्दिक के ट्रांसफर मनी को लेकर अभी तक किसी भी ऑफिसियल ने आकर सामने से ये कन्फर्म नहीं किया है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह खबर सच है। अब देखना होगा चोटिल हार्दिक पांड्या कब तक अपनी चोट से उबर पाते हैं और अपनी नेशनल टीम और आईपीएल टीम के लिए मैदान पर दिखते हैं