newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MI vs PBKS: पंजाब ने रोमांचक मैच में मुंबई को 13 रनों से दी मात हराया, अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी ने खिंचा सबका ध्यान

MI Vs PBKS Score : पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिए जाने पर शुरुआत अच्छी की है। पॉवरप्ले के 5वें ओवर में पंजाब ने एक विकेट के नुकसान पर 46 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। वहीं अगर बात करें पंजाब के बल्लेबाजी क्रम की तो युवा अथर्व तायड़े 7 गेंदों में 12 रन बनाकर और युवा प्रभसिमरन सिंह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर अभी क्रीज पर खड़े हुए हैं। इससे पहले 11 रन बनाने के बाद पंजाब ने मैथ्यू शार्ट के रूप में अपना ओपनर खोया था।

मुंबई। IPL 2023 में आज, मुंबई शनिवार 22 अप्रैल 2023 को खेले गए मुकाबले में 5 बार की चैम्पियन पंजाब किंग्स की टीम को जीत हासिल हुई। चैम्पियन पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये रोमांचक मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। मुंबई अपने होमग्राउंड पर ये मुकाबला खेल रही थी लेकिन अपने घर में ही उसे 13 रनों से हरा का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पहले बैटिंग के लिए मैदान में उतरे थे। टीम में कुल 214 रन बनाए। वहीं, इस लक्ष्य (214 रन) को पूरा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवरों में 201 रनों का रिकार्ड ही खड़ा कर पाई। इस मुकाबले में अर्शदीप ने पंजाब के लिए कुल 4 विकेट लिए जो लोगों को काफी पसंद भी आया।

मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब ने 215 रन का लक्ष्य रखा

पंजाब किंग्स ने क्या शानदार बल्लेबाजी की है आज, आखिरी के पांच ओवर में 96 रन ठोके गए, मुंबई के गेंदबाज पंजाब के सामने पानी मांगते नजर आए। इसकी शुरुआत हुई अर्जुन तेंदुलकर के ओवर में जब 16वे ओवर में उन्होंने 31 रन लुटा दिए। जिसके बाद तो मानो तूफ़ान आया और उसमें मुंबई का कोई गेंदबाज भी अपने आप कोई नहीं संभाल सका। मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब ने 215 रन का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। कप्तान सैम करन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने बेहतरीन पारी खेली। [वहीं, जितेश शर्मा ने भी कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले। सैम 29 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं, हरप्रीत 28 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। जितेश ने सात गेंदों में चार छक्के की मदद से 25 रन से मुंबई के गेंदबाजी लाइनअप की जड़ें हिला दीं।

पंजाब ने खोया दूसरा विकेट

मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करने उत्तरी पंजाब की शुरुआत बेशक सधी हुई लेकिन फिर सातवें ओवर में अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी के लिए आए और मैच में अपने पहले ही ओवर में मुंबई को सफलता हासिल करवा दी। इसी के साथ ही इस आईपीएल सीजन में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का ये दूसरा विकेट भी हासिल कर लिया। ओवर की चौथी गेंद पर अर्जुन ने बेहतरीन यॉर्कर पर प्रभसिमरन सिंह को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। प्रभसिमरन 17 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 26 रन बना सके। यह वानखेड़े में अर्जुन का पहला विकेट रहा। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 70 रन है। फिलहाल अथर्व तायदे 14 गेंदों में 28 रन और लियाम लिविंगस्टोन क्रीज डटे हुए हैं।

पंजाब को लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिए जाने पर शुरुआत अच्छी की है। पॉवरप्ले के 5वें ओवर में पंजाब ने एक विकेट के नुकसान पर 46 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। वहीं अगर बात करें पंजाब के बल्लेबाजी क्रम की तो युवा अथर्व तायड़े 7 गेंदों में 12 रन बनाकर और युवा प्रभसिमरन सिंह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर अभी क्रीज पर खड़े हुए हैं। इससे पहले 11 रन बनाने के बाद पंजाब ने मैथ्यू शार्ट के रूप में अपना ओपनर खोया था।