newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Neeraj Chopra Video: नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज के मान के लिए लगा दिया जी जान, देखिए गर्व से भर देने वाला Video

Neeraj Chopra Video: नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करने के लिए स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करने जाते है। इसी दौरान भारत फैंस उनके सामने तिरंगा फेंक देता है। वहीं नीरज चोपड़ा भारत का ध्वज जमीन में न गिरे इसके लिए खुद गिर जाते है लेकिन तिरंगे को जमीन पर नहीं गिरने देते है। वो भारत के ध्वज को झट से कैच कर लेते है।

नई दिल्ली। चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने का अपना खुद का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने 2018 में जकार्ता एशियन में 70 मेडल जीते थे। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत के खाते में अब तक 82 मेडल आ चुके है। वहीं बुधवार को एशियन गेम्स में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में देश को फिर से स्वर्णिम सफलता दिलाई। वहीं भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जीत के बाद ऐसा कुछ किया है। जिसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

दरअसल नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करने के लिए स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करने जाते है। इसी दौरान भारत फैंस उनके सामने तिरंगा फेंक देता है। वहीं नीरज चोपड़ा भारत का ध्वज जमीन में न गिरे इसके लिए खुद गिर जाते है लेकिन तिरंगे को जमीन पर नहीं गिरने देते है। वो भारत के ध्वज को झट से कैच कर लेते है। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स गोल्डन ब्वॉय की खूब तारीफ कर रहे है। 

एशियन गेम्स में ड्रैगन का धोखा-

बता दें कि एशियन गेम्स में भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन ये सच सबसे पदक जीतने के बाद भी मेजबान चीन को हजम नहीं हो रहा है। इसलिए वो भारत के खिलाफ बेईमानी कर रहा है। भारतीय खिलाड़ियों से छल कर रहा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि बुधवार को चीन के छल में नीरज चोपड़ा ने अपने भाले छेद कर दिया। जैवलिन थ्रो में कल नीरज चोपड़ा ने मेडल जीता था उस मैच के शुरू होने के बाद गोल्डन ब्वॉय ने पहला भाला फेंका था। वो थ्रो मापा नहीं गया था। नीरज चोपड़ा ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। चीन की कोशिश थी कि नोरज चोपड़ा को गोल्ड पदक जीतने से रोका जाए।