newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जापान में कोरोनावायरस : इमरजेंसी के कारण ओलम्पिक मशाल की प्रदर्शनी हुई बंद

कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते जापान में इमरजेंसी की तैयारी है और इसी कारण इस देश के पूर्वोत्तर के शहर फुकुशिमा में ओलम्पिक खेलों की मशाल की प्रदर्शनी बंद की जाएगी।

टोक्यो। कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते जापान में इमरजेंसी की तैयारी है और इसी कारण इस देश के पूर्वोत्तर के शहर फुकुशिमा में ओलम्पिक खेलों की मशाल की प्रदर्शनी बंद की जाएगी।

IOC

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टोक्यो ओलम्पिक के आयोजकों ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा टोक्यो सहित छह अन्य जगहों पर इमरजेंसी की घोषणा के बाद इस मशाल की प्रदर्शनी रोकने का फैसला किया है।


यह आदेश लगभग एक महीने तक लागू रहेगा। यह मशाल 20 मार्च को ही जापान में आई थी। 25 मार्च को टॉर्च रिले की शुरुआत होनी थी, लेकिन ओलम्पिक खेलों को स्थगित करने के बाद से रिले को रद्द कर दिया गया। इसके बाद इस मशाल को दो अप्रैल तक जे विलेज में प्रदर्शनी के लिए रखा गया था।

olympic tourch

आपको बता दें कि टोक्यो नागरपालिका ने घोषणा की थी कि टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक की प्रमुख मशाल टॉवर में हाइड्रोजन ईंधन का प्रयोग करेंगे। यह ओलंपिक के इतिहास में पहली बार होता कि कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित ईंधन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।