newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rishabh Pant IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन टेबल पर बैठते ही पंत ने रच दिया इतिहास, माही भी नहीं कर सके ये कमाल

Rishabh Pant IPL Auction 2024: ऑक्शन टेबल पर बैठते ही पंत ने एक इतिहास भी रचा दिया है। जो काम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर पाए। वो पंत ने कर दिया है आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले पंत पहले कैप्टन बन गए है। ज्ञात हो कि बीते साल न्यू ईयर से ठीक एक दिन पहले पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन जारी है। दुबई में हो रहे इस ऑक्शन में 333 प्लेयर्स पर बोली लगाई जा रही है। लेकिन इस ऑक्शन में सभी ध्यान एक खिलाड़ी पर गया है वो ऋषभ पंत। दरअसल इस मिनी ऑक्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स दुबई गए है। 26 साल के पंत आईपीएल के लाइव नीलामी में रहे और इस तरह से वो इस ऑक्शन में एक्टिवली हिस्सा लेने वाले पहले कप्तान भी बन गए है। इस दौरान ऑक्शन टेबल पर उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सौरव गागुली और रिकी पोटिंग भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की फोटो काफी वायरल हो रही है।

ऑक्शन टेबल पर बैठते ही पंत ने एक इतिहास भी रचा दिया है। जो काम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर पाए। वो पंत ने कर दिया है आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले पंत पहले कैप्टन बन गए है। ज्ञात हो कि बीते साल न्यू ईयर से ठीक 2 दिन पहले 30 दिसंबर को पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। दिल्ली से अपने होम टाउन रुड़की जाते वक्त उनकी मर्सिडीज कार का दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई थी।  अपनी कार को वो खुद चला रहे थे। इसके बाद से वो लगातार क्रिकेट से दूरी बनाए हुए है।

लेकिन सड़क हादसे के बाद से वो अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार पंत आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आ सकते है और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करेंगे। माना रहा है कि आईपीएल शुरू होने से पहले वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

खबरों के अनुसार मार्च में आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज हो सकता है। पिछले सीजन में उनकी गैर मौजूदगी में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया था। मगर टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था।