newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sports News: तालिबान का गुणगान कर बुरे फंसे पाक खिलाड़ी शाहिद अफरीदी, लोगों ने बजा दी बैंड

Sports News: वीडियो में अफरीदी कह रहे हैं, ‘तालिबान बड़े पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड के साथ आए हैं। ये चीजें हमें पहले नजर नहीं आईं। माशाअल्लाह…ये चीजें… बड़ी जबरदस्त पॉजिटिविटी की तरफ चीजें नजर आ रही हैं। तालिबानी महिलाओं को काम करने दे रहे हैं, राजनीति में जाने की इजाजत है। इतना ही नहीं अफरीदी ने ये तक कह दिया कि तालिबान को क्रिकेट बहुत पसंद है।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां तालिबान (Taliban) ने बंदूक के दम पर अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा कर लिया है। लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर दूसरे देशों की ओर भाग रहे है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कई पाकिस्तानी लोग तालिबानियों का जमकर गुणगान कर रहे है। इसी क्रम में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भी तालिबान की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। लेकिन तालिबान की प्रंशसा करने पर अब अफरीदी बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अफरीदी तालिबान की तारीफ कर रहते नजर आ रहे हैं।

Shahid Afridi

वीडियो में अफरीदी कह रहे हैं, ‘तालिबान बड़े पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड के साथ आए हैं। ये चीजें हमें पहले नजर नहीं आईं। माशाअल्लाह…ये चीजें… बड़ी जबरदस्त पॉजिटिविटी की तरफ चीजें नजर आ रही हैं। महिलाओं को काम करने दे रहे हैं, पॉलिटिक्स में जाने की इजाजत है। क्रिकेट को काफी सपोर्ट कर रहे है। इतना ही नहीं अफरीदी ने तो यहां तक कह दिया कि तालिबान को क्रिकेट बहुत पसंद है।

लोगों ने लगाई अफरीदी की जमकर क्लास

वहीं, अब सोशल मीडिया पर लोग शाहिद अफरीदी के इस बयान की जमकर निंदा कर रहे हैं। खास बात ये है कि अन्य देशों के ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के भी लोगों ने अफरीदी पर सवाल खड़े कर दिए।