नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्तों में कड़वाहट की खबरें सामने आ रही हैं। यही नहीं, पाकिस्तानी मीडिया में यह भी दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को दगा दिया है। दोनों की जिंदगी में कुछ दुरूस्त नहीं है। दावा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। साथ रहने का मतलब सिर्फ और सिर्फ बच्चों का पालन पोषणा है और कुछ नहीं।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने बेटे इजहान के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मानो दोनों की जिंदगी में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अब जिस तरह की खबरें प्रकाश में आ रही हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की पारिवारिक जिंदगी में कुछ भी दुरूस्त नहीं है। हालांकि, अभी सानिया मिर्जा ने अभी तक इस संदर्भ में कोई भी टिप्पणी तो नहीं की है और ना ही शोएब मलिक इस पर कुछ कह रहे हैं। सब कुछ सिर्फ और सिर्फ कयासों पर ही आधारित है। इन्हीं कयासों को आधार मानकर बीते दिनों यह भी खबर आई थी कि दोनों एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।
इसी बीच सानिया मिर्जा की इंस्टा स्टोरी काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर यह स्टोरी काफी वायरल हो रही है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस इंस्टा स्टोरी में सानिया मिर्जा ने कहा कि टूटे हुए दिल कहां जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि टूटे हुए दिल अल्लाह को खोजने के लिए जाते हैं। उन्होंने यह इंस्टा स्टोरी अंग्रेजी और उर्दू में किए हैं, जिसे लेकर अभी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
Sania Mirza’s Latest Insta Story pic.twitter.com/aM26zbs76W
— Vikash Gaur ?? (@thevikashgaur) November 8, 2022
बता दें कि उनकी इस इंस्टा स्टोरी के वायरल होने के बाद उनके फैंस चिंतित हो चुके हैं। तरह-तरह के कयास लागए जा रहे हैं। ध्यान रहे कि दोनों साल 2010 में परिणय सूत्र में बंधे थे। जिसके बाद दोनों की लाइफ काफी खुश थी, लेकिन अब ना जाने इन दोनों को किसकी नजर लग गई कि इनकी जिंदगी में लगातार खटपट की खबरें प्रकाश में आ रही है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों दोनों की जिंदगी में क्या कुछ परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इस पर सभी का निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम