newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sourav Ganguly: BCCI का पद छोड़ने के बाद अब सौरवी गांगुली दिखाएंगे अपना जलवा, IPL में दादा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Sourav Ganguly: इससे पहले साल 2019 में दादा को दिल्ली कैपिटल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। याद दिला दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल और साउथ अफ्रीका की टीम खरीदी है। आगामी आईपीएल को ध्यान में रखते हुए दादा को यह जिम्मेदारी दी गई है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली को आगामी आईपीएल के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांगुली को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें दिल्ली कैपिटल ने अपना डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी दी है। उन्हें उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से समझा दिया गया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि वे आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में मेंटर के रूप में नजर आ सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले साल 2019 में दादा को दिल्ली कैपिटल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। याद दिला दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल और साउथ अफ्रीक की टीम खरीदी है। आगामी आईपीएल को ध्यान में रखते हुए दादा को यह जिम्मेदारी दी गई है। ऐसी स्थिति में उनकी अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Sourav Ganguly

इससे पहले सौरव गांगुली ने 2019 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया था। हालांकि उन्होंने बीसीसीआई का पद छोड़ने के बाद अपनी भावी योजनाओं के बारे में सार्वजनिक नहीं की थी। बताया जा रहा था कि दादा राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपने हालिया कदम से यह स्पष्ट कर दिया है कि वो फिलहाल क्रिक्रेट के ही मैदान में अपना जलवा बिखेरते रहेंगे।