newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से दी शिकस्त

Tokyo Olympics: दीपिका ने पहला सेट 28-25 से जीत कर 2-0 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने दूसरा सेट 27-26 से अपने नाम कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद दीपिका ने दूसरा सेट 28-27 से जीत 4-2 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने अगले सेट में उन्हें बराबरी पर रोकते हुए स्कोर 5-3 कर दिया।

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत के लिए 8 वां दिन अच्छा साबित रहा है। भारत की बेटी बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन (Lovlina Borgohain) ने आज टोक्यो ओलंपिक ने इतिहास रच दिया है। लवलीना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है जिसके बाद भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। वहीं अब भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए के अपने आखिरी मैच में जापान को 5-3 से हरा दिया है। बता दें कि भारत की ये चौथी जीत है।

भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किए। जापान की तरफ से केंटा तनाका, कोटा वातानाबे और काजुमा मुराता ने एक-एक गोल किए। भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआत की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत ने 17वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। हालांकि, जापान ने तुरंत वापसी की ओर तनाका ने 19वें मिनट में गोल कर बढ़त कम कर दी।

इसके बाद वातानाबे ने तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारत की ओर से शमशेर ने एक मिनट बाद ही 34 वें मिनट में गोल कर फिर 3-2 की बढ़त बना ली। नीलकांत ने फिर चौथे और अंतिम क्वार्टर में 51वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-2 किया। मैच के अंतिम मिनटों में गुरजंत ने 57 वें मिनट में एक और गोल कर भारत को 5-2 की बढ़त दिलाई। हालांकि, जापान ने भी अंत तक हार नहीं मानी और मुराता ने 59वें मिनट में गोल दाग स्कोर 5-3 कर दिया। निर्धारित समय तक जापान बढ़त हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना

अपडेट-

क्वार्टर फाइनल में अकाने यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

भारतीय की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शानदार मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हरा दिया है। इस मुकाबले में सिंधु ने यामागुची को सीधे सेटों में 21-13, 22-20 से मात दी। इसके बाद भारत की झोली में एक और मेडल आने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि, पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में अपनी पकड़ रखते हुए दूसरा सेट भी अपने झोली में डाल लिया। इस राउंड में जीत के साथ सिंधु सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं। इस जीत के साथ ही सिंधु अब अपने ओलंपिक मेडल से एक जीत दूर है।

भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी यहां जारी टोक्यो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सैन एन से 0-6 से हार गईं हैं। दीपिका ने इससे पहले युमेनोशीमा फाइनल फील्ड में आयोजित 1/8 एलिमिनेशन राउंड के मुकाबले में आरओसी की केनिया पेरोवा को 6-5 से हराया था। दीपिका ने पहला सेट 28-25 से जीत कर 2-0 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने दूसरा सेट 27-26 से अपने नाम कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद दीपिका ने दूसरा सेट 28-27 से जीत 4-2 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने अगले सेट में उन्हें बराबरी पर रोकते हुए स्कोर 5-3 कर दिया।

फिर पेरोवा ने पांचवां सेट 28-25 से जीत स्कोर 5-5 कर दिया। इसके बाद शूट ऑफ प्वाइंट का आयोजन हुआ, जिसमें दीपिका ने 7 के मुकाबले 10 का स्कोर हासिल कर मैच 6-5 से अपने नाम कर लिया था।

भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली पहली जीत, आयरलैंड को 1-0 से दी शिकस्त

दीपिका को सैन एन ने पहले सेट में 30-27, दूसरे सेट में 26-24 और तीसरे सेट में 26-24 से हराया। टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम को लगातार तीन हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है। उसने शुक्रवार को अपने चौथे ग्रुप मैच में आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है। ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच पर खेले गए इस मुकाबले में मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत कौर ने किया। यह एक फील्ड गोल था, जिसने भारत को तीन हार के बाद टोक्यों में खुशी मनाने का मौका दिया। वैसे यह मैच भारतीय अग्रिम पंक्ति खासकर पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञों के लिए बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि 14 पेनाल्टी कार्नर मिलने के बावजूद भारत उसे एक भी गोल में कन्वर्ट नहीं कर सका। आयरिश टीम को बदले में तीन पीसी मिले लेकिन वह भी गोल नहीं कर सकी।

अब भारत को अपना अंतिम ग्रुप मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। भारतीय टीम वैसे नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी है। भारत के ग्रुप-ए में चार मैचों से तीन अंक हैं और वह अपने ग्रुप में शामिल छह टीमें के बीच पांचवें स्थान पर है। दूसरी ओर, भारत की पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है और आज ही वह जापान के साथ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी।

ओलंपिक (निशानेबाजी) : मनु और राही बाहर

टोक्यो ओलंपिक 2020 की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर 15वें और राही सरनोबत 32वें नंबर पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। मनु ने प्रीसीशन में 292 और रैपिड राउंड में 290 अंक समेत कुल 582 अंक जुटाए, जबकि राही ने 287 और 286 अंक के साथ कुल 573 का स्कोर किया। निशानेबाजी से अब तक भारत को एक भी पदक नहीं प्राप्त हुआ है जबकि 15 सदस्यीय भारतीय दल टोक्यो पहुंचा था।