newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

History of Asia Cup: कुछ ऐसा है एशिया कप का इतिहास, भारत इस बार भी होगी फेवरेट टीम

Asia Cup: इससे पहले इसका आयोजन श्रीलंका (SriLanka) में होने वाला था लेकिन आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से वहां इसका आयोजन करना संभव नहीं था और बाद में इसको यूएई (UAE) में शिफ्ट किया गया।

नई दिल्ली।आज यानी 27 अगस्त 2022 से एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होने वाली है। एक तरफ जहां इसकी  27 अगस्त 2022 से होने जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ समापन 13 सितंबर को होगा। जानकारी के लिए बात दें कि इस बार एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में होने वाला था लेकिन आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से वहां इसका आयोजन करना संभव नहीं था और बाद में इसको यूएई (UAE) में शिफ्ट किया गया। एशिया कप इस बार भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के दृष्टिकोण से भा काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस साल के अंत में ही टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का भी आयोजन होने वाला है। ऐसे में यदि यहां पर टीम का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो जाहिर सी बात है कि टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का आत्मविश्वास अपने चरम पर होगा।

इस बार के एशिया कप में सबस ज्यादा चर्चा का विषय 28 तारीख को होने वाले भारत पाकिस्तान के मैच की हो रही है और ये दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप में भी हैं। क्रिकेट के इस आयोजन में 6 टीमें शामिल होने वाली है जिनको ग्रुप ए और ग्रुप बी में बाटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम होंगी।  इस दौरान कुल 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें से 10 दुबई में तीन मैच शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। ये तो रही इस साल के आयोजन की कुछ बातें। आइए अब आपको एशिया कप का इतिहास व इसमें भारत की सहभागिता के बारे में बताते हैं।

asia cup

एशिया कप का इतिहास

एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई, इस साल पहली बार यूएई में एशिया कप खेला गया। जिसमें पहली बार भारतीय टीम ने हिस्सा लेकर और इस कप को अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। अब तक कुल 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। जिसमें से सबसे ज्यादा बार भारत ने 7 ट्रॉफी को अपने नाम किया है। भारत के बाद सबसे ज्यादा बार एशिया कप को अपने नाम करने वाले देश श्रीलंका है। श्रीलंका ने 5 बार यहां पर अपना कब्जा जमाया है। ये ही वजह है कि इस साल भी भारतीय टीम सबकी नजर में फेवरेट बन कर उभरी हुई है।