newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranveer on Kapil Dev Birthday: कपिल देव का जन्मदिन आज, एक्टर रणवीर सिंह ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Ranveer on Kapil Dev Birthday: ’83’ स्टार रणवीर सिंह ने क्रिकेटर कपिल देव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिल देव के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऑरिजनल सख्त जान कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

नई दिल्ली। ’83’ स्टार रणवीर सिंह ने क्रिकेटर कपिल देव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिल देव के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऑरिजनल सख्त जान कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

kapil dev biopic

यह तस्वीर फिल्म के निर्माण की है। फिल्म में रणवीर के सह-अभिनेता जतिन सरना ने तस्वीर के नीचे टिप्पणी की, “दोनो का जवाब नहीं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

आपको बता दें, हाल ही में बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव की भूमिका में हैं तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमा भाटिया का रोल निभाती नजर आई। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, कबीर खान द्वारा निर्देशित ’83’, ने भारत में 94.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू और साहिल खट्टर सहित कई स्टार्स नजर आए। इसमें क्रिकेट विश्व कप जीतने के सुनहरे पल को दिखाया गया है।