नई दिल्ली। अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन पेरेज जो तीसरी बार ओलंपिक में खेल रही थी उन्हें भले ही कोई भी पदक हाथ न लगा हो लेकिन इस दौरान उन्हें लाइफ की एक खास खुशी जरूर मिल गई। दरअसल, 36 वर्षीय मारिया को जब खेल में हार मिली तो तुरंत बाद ही उनके कोच और लंबे समय से दोस्त रहे लुकास सॉसेडो ने उन्हें प्रपोज कर दिया। फिर क्या लोगों और कैमरों के आगे ही मिले शादी के प्रपोजल को मारिया ने स्वीकार कर लिया।
Y después del combate de esgrima le pidieron casamiento a María Belén Pérez Maurice en vivo. pic.twitter.com/wEmGuOW7CB
— Rústico (@lautarojl) July 26, 2021
बता दें, पूरी घटना इस तरह घटी की जब हार के बाद मारिया एक टीवी इंटरव्यू में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। तभी उनके कोच लुकास सॉसेडो पीछे से आ जाते हैं। इस दौरान कोच लुकास के हाथों में एक कागच होता है जिसमें लिखा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी। मारिया ने कहा- हां। इस दौरान लुकास घुटने पर बैठकर मारिया को प्रपोज करते हैं, इसे देख मारिया भी खुद को रोक नहीं पाती और कोच के प्रपोजल को स्वीकार कर लेती है।
इसपर मारिया कहती है, ‘हम बहुत खुश हैं। हम बहुत अच्छे पार्टनर हैं। बेशक, हमारे बीच झगड़े होते हैं, लेकिन हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हम अपना जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं।’ वहीं, लुकास ने कहा, ‘मैं उससे प्यार करता हूं और जब वह मैच हार गई तो वह बहुत दुखी हो गई थी, इसलिए मैंने शादी के लिए प्रपोज किया, जिससे उसकी मानसिकता बदल जाए। मैंने कागज पर लिखा था। अगर वह जीत जाती तो मैं इस पल का इंतजार नहीं करता।’