newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: तैराकी में साजन प्रकाश चौथे स्थान पर रहे

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक खेलों का आज चौथा दिन है। भारत के खिलाड़ियों से आज के दिन में काफी उम्मीदें हैं क्योंकि कल का दिन कुछ खास नहीं रहा है। उम्मीद है कि आज के दिन भारत के खाते में मेडल आ जाए।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आज चौथा दिन है। भारत के खिलाड़ियों से आज के दिन में काफी उम्मीदें हैं क्योंकि कल का दिन कुछ खास नहीं रहा है। टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने तीसरे राउंड में जगह बना ली है। उधर, 27 साल की भारतीय फेंसर सीए भवानी देवी ने सोमवार को अपने पहले ओलंपिक अभियान में शानदार शुरूआत की और महिला व्यक्तिगत साब्रे के अपने शुरूआती दौर के मुकाबले में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया लेकिन दूसरे मुकाबले में हार के साथ उनका सफर समाप्त हो गया।

लाइव अपड़ेट-

तैराकी में साजन चौथे स्थान पर

तैराकी में साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा की हीट-2 में दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने 1.57.22 सेकेंड का समय निकाला। साजन ने एक कट हासिल करते हुए टोक्यो के लिए क्वालीफाई किया था और इतिहास रचा था, क्योंकि वह एक कट हासिल करने वाले पहले भारतीय थे।

मुक्केबाजी में आशीष कुमार हारे

मुक्केबाजी में भारत के आशीष कुमार को पहले ही दौर में हार मिल गई। 75 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में चीनी मुक्केबाज ने आशीष को 5-0 से हरा दिया। इसी के साथ आशीष का टोक्यो ओलिंपिक में सफर खत्म हो गयाय़ हालांकि उन्होंने दूसरे राउंड में अच्छा मुकाबला किया लेकिन तीसरे राउंड तक आने में वो धीरे-धीरे पिछड़ने लगे।

पोलकानोवा से मनिका बत्रा 0-4 से हारीं

टोक्यो ओलंपिक में भारत की मनिका बत्रा के सफर खत्म हो गया है। टेबल टेनिस में उन्हें तीसरे दौर के मुकाबले में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने हराया है। मनिका को 0-4 से शिकस्त मिली।

दूसरे मैच में हारे सात्विक-चिराग

भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में पुरुष युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने दूसरे ग्रुप-ए मैच में हार मिली। रेड्डी और शेट्टी को इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय के हाथों हार मिली। दुनिया की तीसरे नंबर की ताइवानी जोड़ी यांग ली और ची लिन वान के खिलाफ ग्रुप में अपना पहला मैच जीतने वाले रैंकीरेड्डी/शेट्टी को इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ महज 31 मिनट में 21-13, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा।

टेनिस में खत्म हुई भारतीय चुनौती

टेनिस में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल का मुकाबला आज वर्ल्ड नंबर दो दानिल मेदवेदेव के साथ हुआ। मेदवेदेव ने सुमित को 6-2,6-1 से सीधे सेट में हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। ये मुकाबला 66 मिनट चला। इसी के साथ नागल ओलिंपिंक से बाहर हो गए हैं।

भवानी देवी ने मांगी माफी

ओलिंपिक में जाने वाली भारत की पहली फेंसर भवानी देवी ने ट्विटर पर अपने फैंस से हार के लिए माफी मांगी है। भवानी देवी को दूसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर तीन से हार का सामना करना पड़ा था।

आर्चरी में कोरिया के आगे नहीं टीक पाई भारतीय टीम

आर्चरी में भारत के हाथ निराशा हाथ लगी है। भारत कोरिया के हाथों बुरी तरह हार गया। कोरियन टीम के लगातार परफेक्ट स्कोर ने भारत को मैच में आने का ही मौका नहीं दिया।

बैडमिंटन में सात्विक-चिराग हारे पहला मैच

बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी पहला गेम 13-21 से हार गई है। ये गेम 17 मिनट तक चला। इंडोनेशिया की जोड़ी ने शानदार कोर्ट कवरेज दिखाई है।

फेंसिंग के दूसरे राउंड में हारीं भवानी

पहली बार ओलिंपिक में खेल रही भवानी देवी ने फ्रांस की वर्ल्ड नंबर तीन मैनन ब्रुनेट को कड़ी दी। लेकिन कड़ी कोशिश के बाद भी वो मुकाबला 7-15 से हार गईं। ये बाउट 09 मिनट 42 सेकंड तक चली। हार के बावजूद फेंसिंग में भवानी ने इतिहास रचा है।