टोक्यो। भारत के पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार ने यहां जारी टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष ऊंची कूद में क्रमश: टी42 और टी63 वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीते। थंगावेलु और शरद के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम कर लिए हैं। थंगावेलु ने सीजन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1.83 मीटर के जंप के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
Just as at Rio 2016, #IND have 2️⃣ athletes in the podium places in Men’s High Jump T63 Final! ??
Mariyappan Thangavelu and Sharad Kumar have won #silver and #bronze medals respectively, taking ??’s medal tally into double figures! ?#Tokyo2020 #Paralympics #ParaAthletics pic.twitter.com/HSadcK8Nnt
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 31, 2021
इस इवेंट का स्वर्ण पदक अमेरिका के सैम ग्रेवे ने जीता। उन्होंने 1.88 मीटर का जंप किया। थंगावेलु और शरद से पहले मंगलवार को निशानेबाज सिंह राज ने पुरुष 10 मीटर एयरपिस्टल एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक जीता। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल जीतने वाले मरियप्पन और शरद कुमार को ट्वीट कर बधाई दी है।
Soaring higher and higher!
Mariyappan Thangavelu is synonymous with consistence and excellence. Congratulations to him for winning the Silver Medal. India is proud of his feat. @189thangavelu #Paralympics #Praise4Para pic.twitter.com/GGhtAgM7vU
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2021
The indomitable @sharad_kumar01 has brought smiles on the faces of every Indian by winning the Bronze Medal. His life journey will motivate many. Congratulations to him. #Paralympics #Praise4Para pic.twitter.com/uhYCIOoohy
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2021