नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाने वाले वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) रिटायरमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वीरेंद्र सहवाग लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें एक बच्चा भैंस के ऊपर खड़ा होकर नहाता दिखाई दे रहा है। बच्चे के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है। भैंस के ऊपर खड़ा होकर एक बच्चा नहा रहा है। बच्चा बड़ी आसानी से भैंस के उपर कभी खड़ा होता है तो कभी बैठ और लेट भी जाता है। इस दौरान बच्चे के हाथ में हरे रंग का पाइप है जिसमें से पानी बह रहा है। बच्चा इसी पाइप के पानी से नहा रहा है साथ ही भैंस को भी नहला रहा है।
इस दौरान पीछे से राजेश खन्ना की फिल्म अंदाज का गाना ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सहवाग (Virender Sehwag shares Funny Video) ने कैप्शन लिखा, ‘गांव का जीवन, शहरों के लोग नहीं जानेंगे इसका मजा.’ फैंस वीरेंद्र सहवाग के इस शेयर किए गए वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें असली देसी क्रिकेटर भी बता रहे हैं।