नई दिल्ली। पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से खेलने वाले स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तो सुर्खियों में रहे ही हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले फोटोज और वीडियोज के कारण भी खबरों में बने रहते हैं। अक्सर उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड करता दिख जाता है। आज भी ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट की वजह से उनका नाम ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से अपने बेटे के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं और कैप्टन में लिखा ‘प्रजेंट और फ्यूचर’। रोनाल्डो द्वारा शेयर की गई तस्वीर में से एक में जूनियर क्रिस्टियानो फुटबाल का शॉट खेलते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपने बेटे का सिर चूमते नजर आ रहे हैं। इस कैप्शन में लिख प्रजेंट शब्द रोनाल्डो की ओर इशारा कर रहा है, जबकि फ्यूचर उनके बेटे की ओर।
इस तस्वीर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फोटो को खूब शेयर भी कर रहे हैं। किसी फैन ने उनका स्केच बनाकर तोहफे में दिया तो किसी ने उन्हें महान बताया। किसी ने रोनाल्डो की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ये भविष्य की महान तस्वीर बनने वाली है।
गौरतलब है कि रोनाल्डो चार बच्चों के पिता हैं जिसमें से दो बेटे और दो बेटियां हैं। बता दें, हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज का 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था जिसमें उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा पर जॉर्जिना की तस्वीरें प्रदर्शित करवाईं थीं। इस खास जन्मदिन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उसे भी लोगों ने काफी पसंद किया था।
Present and future ??? pic.twitter.com/Cr6z0VNQmI
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) January 30, 2022