newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी तो ट्विटर पर आ गई मीम्स और कमेंट्स की बाढ़, यहां देखें

IPL 2022: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रविंद्र जडेजा सीएसके द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं अब जब रविंद्र जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे पर मुहर लग गई है तो ट्विटर पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी आने लगे हैं। लोग इसपर मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। 

नई दिल्ली। 26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) यानी आईपीएल का 15वां सीजन शनिवार शुरू होने जा रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा लेकिन आईपीएल के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी है। जैसा कि पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नहीं दिखेंगे और अब इस खबर मुहर भी लग गई है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। इसके मुताबिक अब धोनी की जगह रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे। हालांकि यहां बता दें कि एमएस धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

dhoni csk

याद हो कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रविंद्र जडेजा सीएसके द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं अब जब रविंद्र जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे पर मुहर लग गई है तो ट्विटर पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी आने लगे हैं। लोग इसपर मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देखें