newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Women’s T20 WC: महिला टी20 वर्ल्ड कप आज से शुरू, 26 को होगा फाइनल, जानिए कब और किस टीम के बीच होगी भिड़ंत

Women’s T20 WC: महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आज हो रही है और पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के बीच होना है। इस वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला 26 फरवरी को आयोजित होना है जो कि केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।

नई दिल्ली। आज 10 फरवरी 2023 का दिन क्रिकेट खेल प्रेमियों के लिए खास है क्योंकि आज शनिवार से ही महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) की शुरुआत होने जा रही है। आज 10 फरवरी से शुरू हुए इस महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 23 मुकाबले खेले जाने हैं। 15 दिन तक होने जा रहे इस वर्ल्ड कप का जो फाइनल मुकाबला होना है वो 26 फरवरी को आयोजित होगा।

Women's T20 WC

इन टीमों के बीच होना है पहला मुकाबला

महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आज हो रही है और पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के बीच होना है। इस वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला 26 फरवरी को आयोजित होना है जो कि केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।

Women's T20 WC

दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें

इस वर्ल्ड कप के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। मुकाबले (Women’s T20 World Cup 2023 Schedule) में 10 टीमें हिस्सा लेंगी ऐसे में दोनों ही ग्रुप में 5-5 टीमों को रखा गया है। पहला जो ग्रुप A है उसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। तो वहीं, ग्रुप B में आयरलैंड, भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड की टीम को जगह मिली है। अब चलिए आपको बताते हैं मुकाबले कब और किन टीमों (schedule, date, time) के बीच होने हैं…

ISRO .......

ये है महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

10 Feb- दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका (रात 10.30 बजे, केप टाउन में)

11 Feb- इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज (शाम 6.30 बजे, पार्ल में)

11Feb- ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड (रात 10.30 बजे, पार्ल में)

12 Feb- भारत vs  पाकिस्तान (शाम 6.30 बजे, केप टाउन में)

12 Feb- बांग्लादेश vs  श्रीलंका (रात 10.30 बजे, केप टाउन में)

13 Feb- आयरलैंड vs  इंग्लैंड (शाम 6.30 बजे, पार्ल में)

13 Feb- दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड (10.30 बजे, पार्ल में)

14 Feb- ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (रात 10.30 बजे, गेकेबेरा में)

15 Feb- भारत vs वेस्टइंडीज (शाम 6.30 बजे, केप टाउन में)

15 Feb- आयरलैंड vs पाकिस्तान (रात 10.30 बजे, केप टाउन में)

16 Feb- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका (शाम 6.30 बजे, गेकेबेरा में)

17 Feb- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड (शाम 6.30 बजे, केप टाउन में)

17 Feb- आयरलैंड vs वेस्टइंडीज (रात 10.30 बजे, केप टाउन में)

18 Feb- भारत vs इंग्लैंड (शाम 6.30 बजे, गेकेबेरा में)

18 Feb- दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया (रात 10.30 बजे, गेकेबेरा में)

19 Feb- पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज (शाम 6.30 बजे, पार्ल में)

19 Feb- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (रात 10.30 बजे, पार्ल में)

20 Feb- भारत vs आयरलैंड (शाम 6.30 बजे, गेकेबेरा में)

21 Feb- इंग्लैंड vs पाकिस्तान (शाम 6.30 बजे, केप टाउन में)

21 Feb- दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश (रात 10.30 बजे, केप टाउन में)

23 Feb- पहला सेमीफाइनल (शाम 6.30 बजे, केप टाउन में)

24 Feb- दूसरा सेमीफाइनल (शाम 6.30 बजे, केप टाउन में)

26 Feb- फाइनल (शाम 6.30 बजे, केप टाउन में)