newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एप्पल ने आईमूवी के लिए जारी किया अपडेट

एप्पल ने मैक के लिए अपने उपभोक्ता और पेशेवर वीडियो एडिटिंग ऐप में कई अपडेट जारी किए हैं, ताकि वर्कफ्लो में सुधार और नई सुविधाओं की एक श्रृंखला पेश की जा सके। प्रत्येक अपडेट लगभग 2.3 जीबी के साथ पेश किया गया है और अब यह ऐप स्टोर के माध्यम से उपलब्ध है।

सैन फ्रांसिस्को। एप्पल ने मैक के लिए अपने उपभोक्ता और पेशेवर वीडियो एडिटिंग ऐप में कई अपडेट जारी किए हैं, ताकि वर्कफ्लो में सुधार और नई सुविधाओं की एक श्रृंखला पेश की जा सके। प्रत्येक अपडेट लगभग 2.3 जीबी के साथ पेश किया गया है और अब यह ऐप स्टोर के माध्यम से उपलब्ध है। एप्पलइन्साइडर की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक ²श्य परिवर्तन (विजुअल चेंज) आईमूवी है, जिसे अब वर्जन 10.2.4 में अपडेट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब इसमें 16 नए बैकग्राउंड जोड़े गए हैं, जो ठोस और बनावट वाली छवियों का मिश्रण है, जिनका उपयोग वीडियो के भीतर किया जा सकता है।

apple

2.4 जीबी आईमूवी 10.2.4 अपडेट एक समस्या को ठीक करता है, जिसका अर्थ है कि मैक ऐप अब आईओएस के लिए आईमूवी 2.3 से वीडियो इंपोर्ट कर सकता है। इस पर एप्पल ने केवल इतना कहा है कि 2.3 जीबी मोशन 5.5.2 अपडेट में स्थिरता सुधार शामिल हैं। पहली यूजर रिपोर्ट से, ये एम1 मैक पर क्रैश होने वाले रेंडरिंग मुद्दों को संबोधित करते प्रतीत होते हैं।

apple macbook pro

फाइनल कट प्रो 10.5.3 3.1 जीबी पर सबसे बड़ा अपडेट है और स्थिरता में सुधार के साथ-साथ कुछ नई सुविधाएं जोड़ता है। कॉलम ²श्य बनाना और संपादित करना अब संभव है, साथ ही क्लिप को सॉर्ट करने के लिए बेहतर विकल्प हैं। अपडेट किया गया फाइनल कट प्रो नोट्स, क्लिप नामों और मार्करों का उपयोग करके ब्राउजर के भीतर मीडिया की खोज के तरीकों पर भी विस्तार करता है। इसके बाद कंप्रेसर को 4.5.3 वर्जन में अपडेट किया जाता है, फिर से स्थिरता में सुधार के साथ यह कदम उठाया गया है। एप्पल के एन्कोडिंग ऐप में अब एन्कोडिंग बैचों की प्रगति के साथ-साथ नए एम्बेडेड ऑडियो विवरण भी हैं।