newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Afghanistan: तालिबान ने दी गिरगिट को मात, कॉलेज में लड़के-लड़कियों की आजादी को लेकर जारी किया नया फरमान

Afghanistan: लड़के और लड़कियों की क्लास अलग-अलग होने के फरमान के साथ ही तालिबान ने ये भी लिखा था कि यूनिवर्सिटीज को अपनी सुविधा के हिसाब से छात्राओं के लिए महिला शिक्षकों को नियुक्त करने की जरूरत है। इसके अलावा ऐसा ना होने पर बुजुर्ग और अच्छे चरित्र वाले पुरुषों को भी रखा जा सकता है।

नई दिल्ली। तालिबान का अब अफगानिस्तान में लगभग पूरी तरह से नियंत्रण हो चुका है ऐसे में तालिबान लगातार नए-नए फरमान जारी कर रहा है। पहले महिलाओं को घर पर ही रहने और हिजाब पहनने का फरमान जारी किया गया था, तो वहीं अब एक बार फिर तालिबान ने अपनी सोच जगजाहिर करते हुए एक नया फरमान जारी किया है। इस नए फरमान के मुताबिक अब यूनिवर्सिटीज में लड़के और लड़कियों की क्लास अलग-अलग होगी। वहीं, अगर ऐसा नहीं हो सकता तो फिर बीच में पर्दा लगाया जाएगा। तालिबान के जारी किए गए आदेश के बीच सोशल मीडिया पर एक कॉलेज की तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें एक लड़के और लड़कियों के बीच एक पर्दा लगाया हुआ दिखाई दे रहा है।

afghanistan..

इस तस्वीर को अफगानिस्तान की एक न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि लड़के और लड़कियों की क्लास चल रही हैं लेकिन इसमें जो एक चीज हैरान करती है वो है इनके बीच लगा पर्दा। इसके अलावा फोटो में दिखाई दे रही छात्राओं को अबाया रोब और नकाब पहने हुए देखा जा सकता है।

afghanistan....

लड़के और लड़कियों की क्लास अलग-अलग होने के फरमान के साथ ही तालिबान ने ये भी लिखा था कि यूनिवर्सिटीज को अपनी सुविधा के हिसाब से छात्राओं के लिए महिला शिक्षकों को नियुक्त करने की जरूरत है। इसके अलावा ऐसा ना होने पर बुजुर्ग और अच्छे चरित्र वाले पुरुषों को भी रखा जा सकता है।

afghanistan......

बता दें कि तालिबान की ओर से जारी किए गए फरमान में ये भी कहा गया है कि कॉलेज, यूनिवर्सिटी जैसी जगहों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग एंट्री और एक्जिट की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही ये भी फरमान में कहा गया है कि महिलाएं पुरुष छात्रों से लगभग 5 मिनट पहले ही अपने काम को पूरा कर लें ताकि उन्हें पुरुषों से घुलने-मिलने का मौका ही न मिले और न ही वो उनसे घुलने-मिलने की कोशिश करें। इतना ही नहीं जब तक पुरुष छात्र कैंपस से नहीं निकल जाते, तब तक महिला छात्राओं को वेटिंग रूम में ही इंतजार करना होगा।