newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anit India Propaganda: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के बाहर भारत विरोधी दुष्प्रचार के लगाए बैनर, देखिए Video

साल 2014 में मोदी सरकार जबसे आई, तभी से भारत विरोधी दुष्प्रचार लगातार विदेश में बढ़ रहा है। बीते दिनों ही यूएनएचआरसी में पाकिस्तान, भारत विरोधी प्रस्ताव लाया था। तुर्किए ने भी पाकिस्तान के इस प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया था। पाकिस्तान के इस भारत विरोधी प्रस्ताव के एक दिन बाद ही यूएनएचआरसी के बाहर भारत विरोधी बैनर लगाए जाने का वीडियो सामने आया है।

जेनेवा। भारत के खिलाफ दुनिया में कई जगह दुष्प्रचार चल रहा है। ऐसा ही जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग UNHRC के बाहर भी हुआ है। यहां किसी संगठन ने भारत विरोधी बैनर लगाए हैं। इन बैनरों में भारत में दलितों-पिछड़ों, ईसाइयों और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न किए जाने की बातें लिखी हुई हैं। एक स्टूडेंट ने इसका वीडियो बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि भारत के दुश्मन देशों की पैरवी करने वालों का ये काम है। इस वीडियो को जेनेवा में रहने वाले एक भारतीय छात्र ने बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि यूएनएचआरसी के बाहर एक नहीं, कई भारत विरोधी बैनर लगाए गए हैं।

एक बैनर में लिखा है कि भारत में ईसाइयों के खिलाफ सरकार समर्थित हिंसा और आतंक हो रहा है। एक बैनर में लिखा है कि भारत में अल्पसंख्यकों को मॉब लिंचिंग कर मारा जा रहा है। एक अन्य बैनर में लिखा गया है कि भारत में महिलाओं से गुलामों की तरह व्यवहार किया जाता है। एक बैनर में लिखा है कि भारत में बच्चों के अधिकारों का हनन हो रहा है। जबकि, ये सभी बातें गलत हैं। इक्का-दुक्का जो भी घटनाएं होती हैं, उनके खिलाफ भारत में केंद्र और राज्यों की सरकारों की तरफ से सख्त कानूनी कदम उठाए भी जाते हैं। बावजूद इसके विदेश और संयुक्त राष्ट्र में भारत विरोधी तत्व लगातार प्रोपागेंडा कर रहे हैं।

PM Narendra Modi

साल 2014 में मोदी सरकार जबसे आई, तभी से भारत विरोधी दुष्प्रचार लगातार विदेश में बढ़ रहा है। बीते दिनों ही यूएनएचआरसी में पाकिस्तान, भारत विरोधी प्रस्ताव लाया था। तुर्किए ने भी पाकिस्तान के इस प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया था। पाकिस्तान के इस भारत विरोधी प्रस्ताव के एक दिन बाद ही यूएनएचआरसी के बाहर भारत विरोधी बैनर लगाए जाने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में अभी भारत सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।