newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kherson Attack Imminent: यूक्रेन के खेरसॉन पर बड़ा रूसी हमला तय! पुतिन ने कर्फ्यू का आदेश देकर नागरिकों को जल्दी निकलने के लिए कहा

खेरसॉन के बंदरगाह से ही भूमध्य सागर के इलाके में समुद्री आवाजाही होती है। यहां पूरी तरह कब्जा कर लेने पर इस रास्ते होने वाले सभी व्यापार पर भी रूस काबिज हो जाएगा। खेरसॉन की स्थिति रूस की सीमा के काफी करीब है। साल 2014 में यूक्रेन के अहम क्रीमिया इलाके और वहां के बंदरगाह पर रूस ने कब्जा जमाया था।

मॉस्को। यूक्रेन के खेरसॉन में रूस का बड़ा हमला तय लग रहा है। रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन में शुक्रवार रात से कर्फ्यू लगा दिया है। खेरसॉन में रूस के गवर्नर ने हालात बिगड़ने की आशंका जताई है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने खेरसॉन के नागरिकों को वहां से जल्द निकल जाने के लिए कहा है। बता दें कि बीते दिनों रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन को खुद में मिलाने का एलान किया था। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के सैनिक फिर से खेरसॉन को हासिल करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसी वजह से रूस पहले ही उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करके इस इलाके को अपने कब्जे में रखने की तैयारी में है। रूस की तरफ से यूक्रेन की सेना पर जोरदार हमले का खाका भी खींच लिया गया है। जिसके बाद खेरसॉन में कर्फ्यू और वहां के लोगों को निकलने के लिए कहा गया है।

kherson

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नागरिकों के नाम संदेश में कहा है कि खेरसॉन हमारे अधिकार वाला इलाका है। यहां अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। खेरसॉन यूक्रेन का ऐसा इलाका है, जहां समुद्री जहाज बड़े पैमाने पर बनाए जाते हैं। खेरसॉन में ही टैंकर, कंटेनर जहाज, बर्फ तोड़ने वाले आइसब्रेकर जहाज और अन्य किस्म के जहाज बनाकर दुनियाभर में बेचे जाते हैं। रूस का इरादा ब्लैक सी के इस बंदरगाह शहर पर पूरी तरह कब्जा जमाना है। ताकि रणनीतिक के अलावा व्यापारिक तौर पर भी वो यूक्रेन की रीढ़ को तोड़ सके।

russia ukraine war

खेरसॉन के बंदरगाह से ही भूमध्य सागर के इलाके में समुद्री आवाजाही होती है। यहां पूरी तरह कब्जा कर लेने पर इस रास्ते होने वाले सभी व्यापार पर भी रूस काबिज हो जाएगा। खेरसॉन की स्थिति रूस की सीमा के काफी करीब है। साल 2014 में यूक्रेन के अहम क्रीमिया इलाके और वहां के बंदरगाह पर रूस ने कब्जा जमाया था। अगर वो खेरसॉन पर अपना प्रभुत्व पूरी तरह कायम कर लेता है, तो रूस को यूक्रेन के अन्य कब्जाए हुए इलाकों डोनबास और लुहांस्क से क्रीमिया को जोड़ने में भी मदद मिल जाएगी।