newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nubia Cristina Braga: घर में घुसकर ब्राजील की फेमस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की हत्या, स्वीमिंग पूल में तैरता मिला शव

Nubia Cristina Braga: बताया जा रहा है कि  नूबिया क्रिस्टीना ब्रागा देर रात 9 बजे सैलून से लौटी थी। ये पहला मौका नहीं है जब वो देर रात घर आई थीं। नूबिया को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ बदमाश बाइक पर उसका पीछे कर रहे हैं।

नई दिल्ली।ब्राजील से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद किसी की भी रूह कांप सकती है। ब्राजील की एक फेमस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर नूबिया क्रिस्टीना ब्रागा की अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। अपराधियों ने इन्फ्लुएंसर नूबिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और उनके शव को उन्हीं के घर के स्विमिंग पूल में फेंक कर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस आस-पास के लोगों से  मामले की पूछताछ कर रही है।

बदमाशों ने गोलियों से भूना

बताया जा रहा है कि नूबिया क्रिस्टीना ब्रागा देर रात 9 बजे सैलून से लौटी थी। ये पहला मौका नहीं है जब वो देर रात घर आई थीं। नूबिया को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ बदमाश बाइक पर उसका पीछे कर रहे हैं। नूबिया जैसे ही अपने घर में दाखिल होती है बदमाश भी घर में एंट्री ले लेते हैं जिसके बाद वो एक्ट्रेस पर तब-तक गोलियां बरसाते है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है। घटना को अंजाम देने के बाद वो शव को स्विमिंग पूल में फेंक कर चले जाते हैं। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी पुलिस को सूचना देते हैं जहां नूबिया के घर का नजारा देखकर सबके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। स्वीमिंग पूल में एक्ट्रेस की लाश तैर रही है और स्विमिंग खून की वजह से लाल हो चुका है।


 60 हजार से ज्यादा लोग करते थे फॉलो

पुलिस ने बताया कि घर की किसी चीज से छेड़छाड़ नहीं की गई है जिसे देखकर साफ पता चलता है कि बाइक सवार अपराधी नूबिया को मारने के इरादे से ही आए थे। हालांकि एक्ट्रेस की हत्या क्यों की गई, इसका कारण पता नहीं चल पाया है। नूबिया के माता-पिता का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। गौरतलब है कि इन्फ्लुएंसर नूबिया काफी पॉपुलर इन्फ्लुएंसर थीं। सोशल मीडिया पर उन्हें 60 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। उनकी उम्र महज 23 साल की थी।