newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस का कहर : जिनेवा के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में स्टाफ के 9 सदस्य संक्रमित

जिनेवा के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में स्टाफ के 9 सदस्यों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र सूचना सेवा के निदेशक एलेसेंड्रा वेल्लुसी ने दी है।

जिनेवा। जिनेवा के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में स्टाफ के 9 सदस्यों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र सूचना सेवा के निदेशक एलेसेंड्रा वेल्लुसी ने दी है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च तक उनके स्टाफ में 9 लोग संक्रमित पाए गए ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लिखे पत्र में वेल्लुची ने बताया कि मरीजों की गोपनीयता का सम्मान करने के लिए इस समय हम आगे की जानकारी नहीं देंगे। हालांकि, हर मामले में सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

वेल्लुची का कहना है, “संयुक्त राष्ट्र, देश में रोकथाम और तैयारियों पर स्विट्जरलैंड सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर काम कर रहा है।” इससे पहले 28 मार्च को वेल्लुची ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र के 78 कर्मचारियों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

united-Nation-Organization

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अलावा, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, विश्व व्यापार संगठन और साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारियों और सदस्यों में भी कोविड-19 के मामले रिपोर्ट हुए हैं।

corona kit
अब जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने भी बाकी संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों की तरह कोरोना के प्रसार को रोकने के प्रयासों में योगदान देने के कार्यालयों में आने वाले लोगों की संख्या कम करने की घोषणा की है। बता दें कि मंगलवार सुबह तक 80.5 लाख की आबादी वाले स्विट्जरलैंड में कोविड-19 के 16,176 मामलों और 373 मौतों की पुष्टि हो चुकी थी।