newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 40 लाख के पार

जर्मनी में पिछले 24 घंटों के दौरान 147 संक्रमितों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 7,510 हो गया है। अब तक देश में 170,876 संक्रमत हुए हैं। साथ ही 143,300 से अधिक मरीज ठीक हो गए हैं।

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के कोहराम से तबाही मची हुई है, बड़े-बड़े देशों की हालत खराब हो गई है। इससे पीड़ित सभी देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है लेकिन अभी तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं बनी है और ना ही इलाज। रविवार सुबह तक इस वायरस की चपेट में दुनियाभर में 40 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं।

Coronavirus

ताजा आंकड़ों के मुताबिक 187 देशों एवं क्षेत्रों में अब तक 40,59,369 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,77,973 लोगों को जान गंवामी पड़ी है। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है, जहां इस जानलेवा महामारी से 13,27,921 लोग चपेट में आए हैं जबकि 78,849 लोग की मौत हो चुकी है।

Corona Test

यूरोप में मरीजों के मामले में स्पेन और मौतों में ब्रिटेन सबसे ऊपर है। स्पेन में अब तक 2,62,783 लोग इसकी चपेट में आए हैं और 26,478 लोगों की इससे मृत्यु हो चुकी है। ब्रिटेन में अब तक 2,15,260 लोग संक्रमित हुए हैं और 31,587 ने जान गंवाई है। इटली में भी मृतकों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है। वहां अब तक 30,395 लोग मरे हैं जबकि 2,18,268 इसकी चपेट में आए हैं।

Oxford University Corona Vaccine

जर्मनी में पिछले 24 घंटों के दौरान 147 संक्रमितों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 7,510 हो गया है। अब तक देश में 170,876 संक्रमत हुए हैं। साथ ही 143,300 से अधिक मरीज ठीक हो गए हैं। फ्रांस में मरने वालों की संख्या 26,230 हो गई। देश में 1.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।