newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विश्व बैंक की चेतावनी : कोरोना महामारी की वजह से बेहद गरीब हो सकते हैं दुनिया के 10 करोड़ से ज्यादा लोग

जिस तेजी से कोविड-19 महामारी(Corona) और उसकी वजह से अर्थव्यवस्था को बंद किए जाने से दुनियाभर के गरीबों की बुरी हालत हुई है, वह आधुनिक समय के लिए बेहद असाधारण स्थिति है।’

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते दुनिया बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था पर असर साफ देखा जा सकता है। अमेरिका भी इससे अछूता नहीं रहा है। अब ऐसे हालात में विश्व बैंक ने अपनी तरफ से आगाह किया है कि कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर 10 करोड़ से ज्यादा लोग बेहद गरीबी में जीवन गुजारने को मजबूर होंगे।

corona medicine

विश्व बैंक का ये भी कहना है कि,  अगर ये महामारी लंबे समय तक बनी रही तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। जबकि इससे पहले मालपास ने अपने प्रमुख वैश्विक आर्थिक संभावा रिपोर्ट से विश्लेषण वाले अध्ययन जारी करने के मौके पर संवाददाताओं से कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा था कि, ‘मौजूदा अनुमानों से पता चलता है कि 2020 में छह करोड़ लोग अत्यंत गरीब हो जाएंगे। हालांकि, इस अनुमान में और बढ़ोतरी की आशंका है। जिस तेजी से कोविड-19 महामारी और उसकी वजह से अर्थव्यवस्था को बंद किए जाने से दुनियाभर के गरीबों की बुरी हालत हुई है, वह आधुनिक समय के लिए बेहद असाधारण स्थिति है।’

World Bank

मालपास ने आगे कहा कि अमीर देशों को गरीब देशों की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा। ऐसा होने पर ही इतनी बड़ी आबादी को प्रभावित होने से कुछ हद तक बचाया जा सकेगा। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने की आड़ में अमीर देश गरीब देशों का शोषण भी कर सकते हैं।

People

मालूम हो कि दुनिया के 20 सबसे अमीर अर्थव्यवस्था वाले देशों ने गरीब देशों से पैसों की वसूली को इस साल रोक दिया है। लेकिन यह काफी नहीं है। दुनिया के 100 गरीब देशों के लिए विश्व बैंक ने जून 2021 तक 12 लाख करोड़ रुपये की राहत की घोषणा की है। लेकिन इसके बावजूद रोजाना 142.5 प्रतिदिन की कमाई वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। नौकरियों के जाने और फूड सप्लाई चैन के सही तरीके से काम न करने से भी इतनी बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है।