नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर भी नूपुर शर्मा के इस बयान को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। कतर, कुवैत,सऊदी अरब जैसे इस्लामिक देशों ने भारत सरकार इस टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई थी। एक तरफ जहां दुनिया भर में नूपुर शर्मा के बयान विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर नूपुर शर्मा को नीदरलैंड से समर्थन मिला। डच सांसद गीर्ट विल्डर्स (Geert Wilders) ने नूपुर शर्मा का खुलकर सपोर्ट किया था। नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले गीर्ट विल्डर्स ने भारत के बयान में ऐसा कुछ लिखा है जिसके बाद विवाद और बढ़ सकता है। गौरतलब है कि एक टीवी डिबेट में नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी बीबी आयशा की शादी के बारे में टिप्पणी की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अरब देशों में हंगामा मचने पर नूपुर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।
इसी बीच, अब नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले गीर्ट विल्डर्स भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ते दिखाई दिए। इस बार डच सांसद गीर्ट विल्डर्स ने ट्वीट कर इंडिया की प्रशंसा की है। खास बात ये है कि उन्होंने अपने ट्वीट में हिंदुस्तान का तिरंगा भी लगाया है। उन्होंने ट्वीट भारत की तारीफ करते हुए लिखा, आई लव इंडिया, अत्याचार से भरे क्षेत्र में इकलौता लोकतंत्र।
I ❤️ India.
The only democracy in a region full off tyranny. pic.twitter.com/pdDpwzAShy
— Geert Wilders (@geertwilderspvv) June 9, 2022
अब उनके इस ट्वीट के बाद इस्लामिक देशों को मिर्ची लग सकती है। बता दें कि इससे पहले नूपुर शर्मा के समर्थन करने पर गीर्ट विल्डर्स को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी। ज्ञात हो कि नूपुर शर्मा के पैगबंर मोहम्मद पर की गई टिप्णी को लेकर अरब देशोंं ने आलोचना की थी। इतना ही नहीं कई देशों ने अपने देशों में स्थित इंडियन एंबेसडर को तलब कर नाराजगी भी जताई थी।