newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Philadelphia Firing: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में बार के बाहर फायरिंग, 10 से 12 लोग गोली लगने से घायल

फायरिंग के बाहर यहां अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक कानून पर दस्तखत किए थे। इसके बाद भी वहां फायरिंग में लोगों की जान जा रही है। इससे कानून पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

फिलाडेल्फिया। अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की बड़ी घटना हुई है। मामला पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया का है। पुलिस के मुताबिक यहां जैक्स नाम के बार के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से 10 से 12 लोगों को गोली लगी है। इन सभी को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर रखा है। आरोपी की तलाश चल रही है। फायरिंग के बाहर यहां अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक कानून पर दस्तखत किए थे। इसके बाद भी वहां फायरिंग में लोगों की जान जा रही है। इससे कानून पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इस खबर पर हमारी नजर है। ताजा जानकारी आपको हम देते रहेंगे। नीचे देखिए, वारदात के बाद मौके का वीडियो।