newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में खौफ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने चीन पर साधा निशाना

इसी मामले पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इन हालातों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर चीन पर जमकर भड़ास निकाली है।

नई दिल्ली। जहां पूरी दुनिया कोरोनावायस के बढ़ते मामले से खौफ में है। लगातार इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। इसमें से कई हजार की संख्या में मौत के आंकड़े भी बढ़ गए हैं। इसकी वजह से पूरी दुनिया में लगभग सभी चीजें एहतियातन बंद की जा रही हैं। विश्व भर में कोरोना वायरस के कारण हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कोरोना के भयानक प्रकोप के कारण कई खेल आयोजन भी रद्द किए जा रहे हैं।

Shoaib Akhtar

इसी मामले पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इन हालातों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर चीन पर जमकर भड़ास निकाली है।

shoaib akhtar on shewag

शोएब अख्तर ने कहा, ‘आपको चमगादड़ खाने या उसका खून और पेशाब पीने की क्या जरूरत है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में यह वायरस फैल गया। मैं चाइनीज लोगों की बात कर रहा हूं। उन्होंने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया। मुझे समझ नहीं आता कि आप चमगादड़, कुत्ते और बिल्ली को कैसे खा सकते हैं। मुझे सच में बहुत गुस्सा आ रहा है।’

अख्तर ने कहा, ‘मैं चाइनीज के लोगों के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मैं इस तरह के लाइफ स्टाइल के खिलाफ हूं। मैं समझ सकता हूं कि यह उनका कल्चर हो सकता है, लेकिन इससे आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है।’

अख्तर ने कहा, ‘यह मानवता को मारने जैसा है। मैं यह नहीं कह रहा कि आप इन चीनी लोगों का बॉयकॉट कर दें लेकिन कुछ कानून होने चाहिए। आप यूं ही कुछ भी और सब कुछ नहीं खा सकते।’

Shoaib Akhtar

अख्तर ने कहा, ‘उपर वाले ने जब खाने के लिए इतनी सारी चीजों बनाई है तो फिर आपको क्या जरूरी है ऐसा अजीब चीजों के खाने की। कभी चमगादड़ खा रहे हैं, कुत्ते खा रहे हैं तो कभी बिल्लियां खा रहे हैं तो कभी क्या खा रहे हैं।’

shoaib akhtar on shewag

शोएब अख्तर ने कहा, ‘विश्व भर में खतरा फैल चुका है। टूरिज्म को बहुत बड़ा झटका लगा है। इकॉनमी पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है और सारी दुनिया कैद होती जा रही है।’