newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Imran Khan: ‘मुझे पहले ही लग गया था पता कि अब मेरे साथ…’, हमले के बाद पहली बार जनता के सामने आए इमरान,  खोली सबकी पोलपट्टी  

Imran Khan: इमरान ने हमले के बाद देश को संबोधित करने के क्रम में कहा कि उन्हें मारने के लिए तीन लोगों ने प्लान बनाया था, जिसमें राणा सन्नाउल्ला, शहबाज शरीफ, मेजर जनरल फैजल शामिल है। इमरान ने कहा कि मुझे मारने की साजिश बंद कमरे में रची गई थी। उन्होंने कहा कि मेरे पास इसका वीडियो क्लिप भी मौजूद है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर बीते गुरुवार को फायरिंग की गई थी। जिसमें वो बाल-बाल बच गए। उनके दोनों पैरों में गोली लगी। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत दुरूस्त है। उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा था कि मैं अल्लाह के कर्म से दुरूस्त हूं, अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। वहीं, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने खुद इमरान पर हमले की बात स्वीकार की है। उसने कहा कि मुझे इमरान को ही मारना था और किसी को नहीं। बता दें कि इस हमले में इमरान के अलावा कई अन्य लोग घायल हो गए थे और एक की मौत हो गई थी। वहीं, इमरान पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान की सियासत में भूचाल आ गया है। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री  प्राथमिक उपचार के बाद पहली बार मुल्क की आवाम के समक्ष आए। आइए, आगे जानते हैं कि उन्होंने अपने संबोधन में किन-किन मसलों का जिक्र किया और क्या खुलासे किए।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मारने की कोशिश, हुई फायरिंग, 4 लोग  घायल - imran khan pakistan firing shocking detail injure ntc - AajTak

इमरान ने हमले के बाद देश को संबोधित करने के क्रम में कहा कि उन्हें मारने के लिए तीन लोगों ने प्लान बनाया था, जिसमें राणा सन्नाउल्ला, शहबाज शरीफ, मेजर जनरल फैजल शामिल हैं। इमरान ने कहा कि मुझे मारने की साजिश बंद कमरे में रची गई थी। उन्होंने कहा कि मेरे पास इसका वीडियो क्लिप भी मौजूद है। अगर कुछ अनहोनी हुई तो वो उसका वीडियो भी जारी करेंगे। इस बीच उन्होंने अपने सियासी विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं। जनता जानती है कि क्या सच है और क्या झूठ है। उन्होंने कहा कि उनके कुछ सियासी विरोधी उनकी पार्टी के नेताओं को जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि वो अपनी नापाक कोशिशों को विराम लगा दें अन्यथा उनके लिए सही नहीं होगा। यही नहीं, उन्होंने चुनाव आयोग पर भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की आवाम मेरे साथ है।

इमरान खान पर हमले के बाद ट्रेंड करने लगा Asia Cup 2023, भारतीय क्रिकेट फैंस  ने रख दी ऐसी मांग - asia cup 2023 started trending after the attack on imran  khan

बता दें कि इमरान खान मौजूदा प्रधामंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ आजाद हकीक रैली निकाल रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने राजधानी इस्लामबाद से लेकर लाहौर तक रैली निकाली थी। लेकिन बीते गुरुवार को उन पर लॉन्ग मार्च के दौरान फायरिंग की गई। उनके पैरों पर गोली लगी है। हालांकि, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, इमरान पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है। बहरहाल, इमरान पर हुआ यह हमला आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम