newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India-Ukraine: भारत ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को जारी की एडवायजरी, तुरंत निकलने के लिए कहा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग में पहले भी भारत को अपने नागरिकों और वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों को निकालने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अपने नागरिकों को निकालने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की को फोन कर युद्ध रोकने का आग्रह किया था।

कीव। यूक्रेन में रूस के हमले जारी हैं। पिछले कुछ दिन से जंग में तेजी आई है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की मिसाइलें और आत्मघाती ड्रोन हमले भी रोज हो रहे हैं। हालात बिगड़ते देख भारत ने यूक्रेन में अपने सभी नागरिकों से तुरंत वहां से निकलने के लिए कहा है। बुधवार को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारत के नागरिकों को यूक्रेन न जाने की सलाह दी जाती है। यूक्रेन में मौजूद भारतीय छात्रों और नागरिकों को जल्द वहां से निकलना चाहिए। इस सलाह से लगता है कि आने वाले दिनों में यूक्रेन और रूस के बीच जंग बड़ा रूप ले सकती है।

भारत की अपने नागरिकों को एडवायजरी जारी करने से कुछ वक्त पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाकों दोनेत्स्क, लुहांस्क, जापरोजिया और खेरसॉन में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी। बीते दिनों इन इलाकों में जनमत संग्रह कराने के बाद रूस ने चारों को अपने में शामिल कर लिया था। इन इलाकों में अब रूस की सेना का नियंत्रण प्रशासन पर भी रहेगा और रूसी सेना के जनरल यहां के लिए जरूरी फैसले लेंगे।

ukraine

रूस और यूक्रेन के बीच जंग में पहले भी भारत को अपने नागरिकों और वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों को निकालने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अपने नागरिकों को निकालने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की को फोन कर युद्ध रोकने का आग्रह किया था। दोनों ने मोदी का आग्रह मानते हुए कुछ घंटों के लिए जंग रोक दी थी। जिसके बाद तुरंत छात्रों को निकालकर उन्हें विमानों से भारत लाया गया था। भारत ने तब पड़ोसी देशों के छात्रों को भी यूक्रेन से निकाला था। अब भारत ने फिर वहां के लिए एडवायजरी जारी की है।