newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who Is Yevgany Prigozhin: जानिए कौन है येवगेनी प्रिगोझिन, जिसने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ कर दी सैन्य बगावत

रूस में भाड़े के लड़ाकों वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने ही पुराने करीबी और राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी है। प्रिगोझिन ने पुतिन की सत्ता को सैन्य सत्ता बताया और कहा कि वो खुद और 50000 भाड़े के सैनिक इस सत्ता को हटाने के लिए जान देने को भी तैयार है।

मॉस्को। रूस में भाड़े के लड़ाकों वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने ही पुराने करीबी और राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी है। प्रिगोझिन ने पुतिन की सत्ता को सैन्य सत्ता बताया और कहा कि वो खुद और 50000 भाड़े के सैनिक इस सत्ता को हटाने के लिए जान देने को भी तैयार है। प्रिगोझिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण को गलत बताया है। उसने कहा है कि रूस की जनता की खातिर उसने बगावत की है। अब आपको बताते हैं कि येवगेनी प्रिगोझिन आखिर है कौन? आखिर वो पुतिन का करीबी कैसे बन गया? येवगेनी प्रिगोझिन 1961 में लेनिनग्राद में पैदा हुआ। वो पुतिन से 9 साल छोटा है। बचपन में ही प्रिगोझिन के पिता गुजर गए। फिर मां ने अस्पताल में काम कर उसे पाला।

yevgany prigozhin

प्रिगोझिन क्रॉस कंट्री स्कीइंग करता रहा, लेकिन पेशेवर खिलाड़ी नहीं बन सका। फिर वो अपराध करने लगा। रूस जब सोवियत संघ था, तब 1980 में प्रिगोझिन ने एक महिला को बेहोश कर लूट लिया। तब वो 18 साल का था। 1981 में एक कोर्ट ने प्रिगोझिन को लूट और डकैती के कई मामलों में 13 साल की कैद दी। करीब 10 साल तक जेल में रहने के बाद प्रिगोझिन 1990 में रिहा हुआ। प्रिगोझिन ने इसके बाद हॉट डॉग बेचना शुरू किया। उसने हर महीने 1000 डॉलर की कमाई की। अंधाधुंध कमाई से येवगेनी प्रिगोझिन ने सुपरमार्केट की सीरीज में हिस्सेदारी ली। फिर 1995 में उसने रेस्तरां खोला। ओल्ड कस्टम्स हाउस नाम का रेस्तरां चल निकला। तब सेंट पीटर्सबर्ग के डिप्टी मेयर रहे व्लादिमिर पुतिन वहां आते थे। तभी से प्रिगोझिन की पुतिन से करीबी है।

vladimir putin yevgany prigozhin

रूस ने जब 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा किया, तो प्रिगोझिन के वैगनर ग्रुप ने रूस को मदद दी। वैगनर ग्रुप इसके बाद हथियार और अन्य चीजें भी बनाने लगा। आज इस ग्रुप के पास हजारों भाड़े के सैनिक  हैं। सीरिया में भी 2015 के अंत में रूस के हस्तक्षेप के दौरान प्रिगोझिन के लड़ाके वहां गए थे। वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को काफी खतरनाक माना जाता है। कई युद्ध अपराधों में वैगनर ग्रुप को रखा गया है।