newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, दूतावास के अधिकारी को भेजा समन

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत के द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि वह इसकी निंदा करते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान का आरोप है कि भारत की ओर से वियना संधि का उल्लंघन किया गया है, जो कि द्विपक्षीय रिश्तों में खलल डाल सकता है।

नई दिल्ली। दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को रविवार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें सोमवार तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। भारत सरकार द्वारा इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में अब भारतीय दूतावास के अधिकारी को समन भेजा है। पाकिस्तान की ओर से भारत के इस एक्शन का विरोध किया जा रहा है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत के द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि वह इसकी निंदा करते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान का आरोप है कि भारत की ओर से वियना संधि का उल्लंघन किया गया है, जो कि द्विपक्षीय रिश्तों में खलल डाल सकता है।

India Pakistan

इस संबंध में भारत की तरफ से भी पाकिस्‍तान के उप राजदूत को एक आपत्तिपत्र जारी किया गया है जिसमें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पाक के राजनयिक मिशन का कोई भी सदस्य भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त न हो और अपनी स्थिति से असंगत व्यवहार न करे।

जानकारी के मुताबिक दोनों पाकिस्‍तानी अधिकारियों को दिल्‍ली के करोल बाग से गिरफ्तार किया गया। इनपर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। दोनों की पहचान आबिद हुसैन और ताहिर खान के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आबिद हुसैन वीजा सेक्शन में काम करता था और दिसंबर 2018 में भारत आया था।

pak high commission india

विदेश मंत्रालय ने दोनों अधिकारियों को पर्सन नॉन-ग्रेटा (अवांछित व्यक्ति) घोषित कर दिया है। अब दोनों को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा। दोनों पाकिस्तानी अधिकारियों की भारत विरोधी गतिविधियों पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हाई कमीशन में कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई गई है। हाई कमीशन को दो टूक कहा गया है कि भारत में रहकर भारत की सुरक्षा के खिलाफ इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।