newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pakistan: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया घुसपैठ करने का झूठा आरोप, तो मिला यह जवाब

Pakistan: पाकिस्तान ने भारत को लेकर एक बार फिर झूठा दावा पेश किया है। पाक की ओर से भारत पर झूठा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसकी नौसेना ने अपनी जलसीमा में भारतीय पनडुब्बी को घुसपैठ करते हुए पकड़ा है। पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारतीय पनडुब्बी की पहचान की और उसे वहीं रोक दिया है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत को लेकर एक बार फिर झूठा दावा पेश किया है। पाक की ओर से भारत पर झूठा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसकी नौसेना ने अपनी जलसीमा में भारतीय पनडुब्बी को घुसपैठ करते हुए पकड़ा है। पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारतीय पनडुब्बी की पहचान की और उसे वहीं रोक दिया है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की ओर से कहा गया है कि घुसपैठ की यह घटना 16 अक्टूबर को गई थी। पाकिस्तानी नौसेना की ओर से इस मामले एक अपुष्ट वीडियो भी जारी किया है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी जल सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है। पाकिस्तान की मानें तो उसकी नौसेना ने अपने क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी की पहचान करके उसे रोक दिया था।

इस मामले में पाकिस्तान का कहना है कि घुसपैठ की यह घटना पहली बार नहीं, बल्कि तीसरी बार यह कोशिश की गई है। भारत की ओर से अभी तक इस दावे पर किसी तरह की कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया भी जारी नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के इस दावे को सिरे से नकारते हुए इसे पाकिस्तान का दुष्प्रचार भी बताया है। भारत का तर्क है कि अगर किसी पनडुब्बी को घुसपैठ करनी ही होगी तो वह पानी के अंदर रहेगी, न कि बाहर।

तो वहीं इस पर पाकिस्तान का कहना है कि वह समुद्र में लगातार निगरानी कर रहा है और इसी क्रम में उसके जलक्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई जिसे उसने रोक दिया है। इसके साथ ही दावा किया गया है कि इससे पहले भी मार्च 2019 में और नवंबर 2016 में भी भारतीय पनडुब्बी को अरब सागर में घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे रोक दिया गया था।